Bhanupratappur English Liquor Shop आबकारी अधिकारी सुपरवाइजर पर मेहरबान
Bhanupratappur English Liquor Shop भानुप्रतापपुर। नगर के अंग्रेजी शराब दुकान में आबकारी अधिकारी के संरक्षण में पानी मिलावट शराब बेची जा रही है। जिसके चलते शराब दुकान में हर हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती है। स्थिति में सुधार करने के बजाय कोई शिकायत न कर सके इसलिए आबकारी उप निरीक्षक ओम प्रकाश साहू अपने मोबाइल को हमेशा कवरेज एरिया से बाहर करके रखता है।
नगर के अंग्रेजी शराब दुकान सुपरवाइजर प्रदीप ध्रुव के मार्गदर्शन में ओवर रेट, कोचिया एवं मिलावटी शराब के चलते हमेशा सुर्खियों रहा है। वही आबकारी विभाग के साहब के आशीर्वाद के चलते शराब कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नही किया जाता है।
Bhanupratappur English Liquor Shop बता दे कि सुरवाइजर प्रदीप ध्रुव की देख रेख में विगत कुछ माह से नगर के अंग्रेजी शराब दुकान संचालित हो रहा है तभी से यहा रोज रोज नया तमाशा हो रहा है। 27 जनवरी को घोटा निवासी ने अंग्रेजी शराब के दो पाव लिए लेकिन शराब के ढक्कन लूज होने से शराब गिर रहा था। वही कुछ मंदिरा प्रेमियों ने बताया कि
इतने राशि देने के बावजूद सही शराब नही दी जाती है।
Bhanupratappur latest news खनिज न्यास निधि से गांव गरीब का नही बल्कि नेता अधिकारी का हो रहा विकास
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाहे कांग्रेस की सरकार रही या फिर वर्तमान में भाजपा की दोनों सरकार केवल और केवल जनता को लूटने का काम कर रही है।