Bhanupratappur : जमीन मामले को लेकर भाजपा पार्षदों ने की प्रेसवार्ता

Bhanupratappur :

Bhanupratappur भाजपा व कांग्रेस कभी एक नही हो सकती-निखिल राठौर

Bhanupratappur भानुप्रतापपुर। दल्लीनाका स्थित भूमि नीलाम प्रक्रिया को लेकर नगर पंचायत के भाजपा पार्षदों ने रविवार को प्रेसवार्ता के माध्यम से अपनी बात रखी। पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा पार्षद निखिल सिंह राठौर, कमलेश गावड़े,चंद्र कुमार कटझरे, मनीष साहू,राजिंदर रंधावा, मनीषा सचदेव,एवं मिलन साहू ने अपनी बात रखी।

इस दौरान निखिल सिंह राठौर ने कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि है। सदैव ही नगर व नगरवासियों के विकास एवं नगर पंचायत के आर्थिक सुदृढ़ता बढ़ाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है,जनता के आभारी है। मैं आप सभी मीडिया के माध्यम से बताना चाहता हूँ कि जमीन नीलाम में बेवजह हमे बदनाम किया जा रहा है कि भाजपा एवं कांग्रेस दोनों दल मिलकर मलाई खा रहे है यह सरासर गलत है। आरोप प्रत्यारोप करते हुए अन्य राजनीतिक पार्टी के द्वारा बदनाम कर अपनी रोटी सेकने में लगे है। मैं बताना चाहूंगा कि भाजपा हमेशा विकास को प्राथमिकता दे रही है। जबकि कांग्रेस हर मुद्दों पर विरोध करती हुई आ रही है।

भाजपा एवं कांग्रेस की विचारधारा कभी भी एक नही हो सकती है।

उन्होंने कहा कि जमीन की बिक्री नही की गई है बल्कि 19 की धारा 109 के तहत 10 वर्ष के लिए लीज पर दी गई है। साढ़े तीन वर्ष पूर्व ही राजस्व विभाग के द्वारा इस जमीन का पट्टा नगर पंचायत को प्राप्त हो चुका है। कुल 60 डिसमिल भूमि में 15 डिसमिल पर ब्राम्हण एवं आदिवासी समाज को दिया जा चुका है। शेष 45 डिसमिल भूमि को लीज पर दिया गया है। व्यावसायिक काम्प्लेक्स बनाने के लिए ढाई करोड़ राशि की आवश्यकता है। जबकि व्यवसायिक काम्प्लेक्स के लिए कांग्रेस सरकार के पास राशि आबंटित नही होती।

नगर पंचायत द्वारा आबंटित राशियों में भी कांग्रेसियों के द्वारा दुआभेदी किया जाता है। कांग्रेस के वार्ड में 65 तो भाजपा के वार्ड में मात्र 35 प्रतिशत राशि का आबंटन किया जाता है।
भानुप्रतापपुर।

प्रश्नों के उत्तर में क्या कहा

 

1, जमीन नीलाम प्रक्रिया को गलत बताते हुए भाजपा ने विरोध किया,जिसमे कोई भी भाजपा के पार्षद शामिल नही हुए?

जिस पर निखिल राठौर का कथन था कि यह भाजपा का नही बल्कि कांग्रेस का विरोध था। बाहर व अन्य कार्य मे व्यस्थ होने के कारण कोई भी भाजपा पार्षद धरना में शामिल नही हुए।

2, निविदा प्रकाशन गुपचुप तरीके से क्यो किया गया?

जिस पर उनका कथन था कि गुपचुप नही सार्वजनिक, ऑनलाइन व अखबारों के माध्यम से प्रकाशित किये जाने की बात कही गई।

3, राशि लेनदेन की बात सामने आ रही है?

जिस पर उनका कथन था कि कोई भी लेनदेन का मामला नही है, सही है तो साबित करे हम सभी भाजपा पार्षद इस्तीफा देने को तैयार है।

4, निविदा प्रकाशन में स्थानीय पेपर को महत्व नही देकर बाहर के अखबारों को क्यो दिया जाता है जो कभी भानुप्रतापपुर में आता ही नही ?

जिस पर उनका कथन था कि निविदा प्रकाशन अध्यक्ष व सीएमओ द्वारा तय किया जाता है।
5, समाचार से लेकर प्रत्येक कार्यक्रम का कवरेज स्थानीय पत्रकारों से लिए जाते है,और उन्ही के हक को मार दिया जाता है आखिर यह कहा तक सही है?जिस पर उनका कथन था कि यह गलत है पहले प्राथमिकता स्थानीय को मिलना चाहिए।

6, नगर पंचायत के कार्यप्रणाली को लेकर जनमानस में यह बात उठ रही है कि कोई भी कार्य को छुपा कर किया जाता है इसके पीछे कोई दुर्भावना हैं क्या?

जिस पर उनका कथन था कि ऐसी कोई बात नही है, कार्य मे पारदर्शिता बरती जाती है।
7, नियमत कोई भी कार्य के लिए पूर्व निविदा प्रकाशन किया जाता है, लेकिन नगर पंचायत राजातालाब उत्खनन के बाद निविदा प्रकाशन कराया गया जो गलत है?

जिस पर उनका कथन था कि परिषद को यह अधिकार है कि जरूरत के अनुसार पहले कार्य कराते हुए बाद में भी निविदा प्रकाशन किये जाने का प्रावधान है।

8, नगर पंचायत के कार्य मे गुणवत्ता को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे है?

जिस पर उनका कथन था कि मैं भी मानता हूँ गुणवत्ता पर ध्यान नही दिया जा रहा है, वार्ड क्रमांक 01,09 के सीसी सड़क बनने के कुछ दिन में उखड़ गई। इस पर आप सभी मीडिया साथी का सहयोग अनिवार्य है।

9, जमीन नीलम प्रक्रिया में राजस्व विभाग के अधिकारी या कर्मचारी की उपस्थिति अनिवार्य होती है, लेकिन आप लोगो ने बिना राजस्व अधिकारी के उपस्थित में नीलाम कर दिया गया ऐसा क्यों?
जिस पर उनका कथन था कि राजस्व अधिकारी की आवश्यकता नही है, परिषद सक्षम है।

10, नियमानुसार नीलाम प्रक्रिया में अमानत राशि 10 प्रतिशत जमा किये जाने का प्रावधान है लेकिन आप लोगो ने 25 प्रतिशत राशि लिए है इससे निम्न व मध्यम वर्ग के लोग चाह कर भी हिसा लेने में वंचित रह गए यह कहा तक सही है?
जिस पर उनका कथन था कि धारा 1961 के उपधारा 9 के तहत परिषद चाहे तो कुछ भी निर्णय ले सकते है।

11, नीलाम के समय मीडिया कर्मी सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित रहे लेकिन पूछे जाने के बावजूद भी नीलाम प्रक्रिया कहा होने पर छुपाये गए क्यो?

जिस पर वे मौन रहे।

12, वही नीलम कक्ष को लेकर अध्यक्ष एवं भाजपा पार्षदों का अलग अलग बयान आया है। अध्यक्ष का कहना है कि नीलाम नीलाम कक्ष में होना बताया जा रहा है, जबकि भाजपा पार्षद अध्यक्ष के रूम में किया जाना बताया जा रहा है। इनके अलावा भी कई सवाल पूछे गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU