Better education : बेहतर शिक्षा के लिए स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन का लोकार्पण

Better education :

Better education नवागढ़। नवागढ़ नगर में विगत कई वर्षों से बेहतर शिक्षा के लिए संचालित “स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय” के नवीन भवन का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवराज सिन्हा ( प्रांताध्यक्ष, छ.ग. कलार समाज ) के द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। उपस्थित विशिष्ट अतिथि संतुराम जायसवाल व पूना जायसवाल के करकमलों से लोकार्पण पट हटाकर उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर विरेन्द्र जायसवाल (जिलाध्यक्ष छ.ग. कलार समाज जिला-बेमेतरा) ने किया। जायसवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विशेष अतिथि व उपस्थित सभी अभिभावक बंधुओं, गणमान्य नागरिक गणों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि स्व. धनुष राम जायसवाल(पूर्व जिला पं.अध्यक्ष, दुर्ग) व स्व. सरोजनी जायसवाल ( प्रथम महिला सरपंच एवं प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष) का आशीर्वाद न सिर्फ जायसवाल परिवार बल्कि नवागढ़ नगर पर भी रहा है। आज उनके मेहनत के परिणामस्वरूप ही नवागढ़ को एक नई पहचान बनी है। इसलिए जायसवाल परिवार के साथ-साथ विद्यालय परिवार ने नवीन भवन को उनके नाम पर समर्पित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।

मुख्य अतिथि युवराज सिन्हा ने विद्यालय की नित-निरन्तर शैक्षिक प्रगति के पूरे विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दी।

विशेष अतिथि सीमा जायसवाल ने उपस्थित सभी अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों का विशेष आभार व्यक्त किया।

Korba Yoga Day : योग से ही कर्म में कुशलता आती है- डॉ नागेंद्र

उक्त कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों में सुरेश सिन्हा( पूर्व मंडलेश्वर कलार समाज नवागढ़), नरसिंग जायसवाल(प्राचार्य हायर सेकंडरी स्कूल मुरता) रमेश निषाद, मिलाप राम साहू(शिक्षक), आशाराम सिन्हा (पूर्व शिक्षक) व विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार साहू, शिक्षकों में गीतेश्वर यादव, बुलेन्द्र निषाद, शुभम साहू, टीकाराम साहू, स्नेहा, सेवती साहू देवांगन मैडम एवं सभी बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU