Bastar Lok Sabha elections : लोकसभा चुनाव में बड़े बचेली तहसील में 68.76 प्रतिशत मतदान

Bastar Lok Sabha elections :

दुर्जन सिंह

Bastar Lok Sabha elections : 14507 मतदाताओ में से 71.20 पुरूष व 66.48 महिलाओ ने मत डाला

 

  Bastar Lok Sabha elections :  बचेली–   लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए चुनाव समाप्त हो गया। 19 अप्रैल, शुक्रवार को दंतेवाड़ा के बड़े बचेली तहसील क्षेत्रान्तर्गत 68.76 प्रतिशत मत पड़े।

बड़े बचेली तहसील से मिली जानकारी के अनुसार बड़े बचेली में कुल 22 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक हुए मतदान में बचेली के 14507 मतदाताओ में से 9701 ने अपने मत का प्रयोग किया। 14 हजार से अधिक मतदाताओ में से 4763 पुरूषो व 4938 महिलाओ ने मत डाला। प्रतिशत के मामले में 71.20 प्रतिशत व 66.48 प्रतिशत क्रमशः पुरूष व महिलाओ ने मत दिया। नगर में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। बुजुर्गो ने भी अपने घरो से निकलकर लोकतंत्र के पर्व में शामिल होकर अपना बहुमूल्य मत दिया। ज्यादा उत्साह पहली बार दे मतदाताओ में था। युवा हो या महिला या बुजुर्ग सभी वोट डालने के बाद सेल्फी लेते दिखे।

 

इन 22 केन्द्रो मेें सर्वाधिक मतदाता केन्द्र क्रं.135 में 1517 है जिसमे 874 मतदाता यानि 57.61 प्रतिशत वोट पड़े। केन्द्र 132 में 1373 में से 876 ने मतदाताओ ने वोट दिया। केन्द्र क्रं. 120 में 72.91 प्रतिशत वोट पड़े। यहाॅ 1030 में से 751 ने अपने मत का प्रयोग किया। केन्द्र क्रं. 118 में सबसे कम 163 मतदाता है यहाॅ 88.96 प्रतिशत एवं केन्द्र क्रं. 138 आकाशनगर में 168 में से 134 ने वोट डाले वोट प्रतिशत 79.76 प्रतिशत रहा।

जानकारी के अनुसार एनएमडीसी टाउनशिप क्षेत्र में बने मतदान केन्द्रो में इस बार कम मत पड़े। जबकि एनएमडीसी के द्वारा मतदान करने की अपील करते हुए सभी कर्मचारियो को शासन के आदेशानुसार अवकाश दिया जाता है। इसके बावजूद क्षेत्र में कम मतदान हुए।

Lok Sabha elections in Rajasthan राजस्थान में 114 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम में बंद

 

दोपहर 3 बजे तक ही वोट डालने का समय था। जिसके कारण वोट भी कम पड़ते है। लोगो का कहना है कि शहरी क्षेत्रो में शाम 5 बजे तक मतदान का समय होना चाहिए। प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारियाॅ एक दिन पूर्व ही कर ली गई थी। सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किय गये थे। छग पुलिस बल एवं सीआईएसएफ के जवान तैनात थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU