Balrampur News : सूखती के नाम पर किसानो से लिया जा रहा ज्यादा धान

Balrampur News

Balrampur News

 

Balrampur News : बलरामपुर : बलरामपुर जिले के धान उपार्जन केंद्र गोपालपुर में किसानों से सूखती के नाम पर अधिक धान लिया जा रहा है।साशन से मिले निर्देश के अनुसार किसानों से 40किलो 700 ग्राम धान लिया जाना है जबकि यहां किसानों से 41 किलो 200 से 300 ग्राम धान लिया जा रहा है।

Tanuja discharged from hospital : हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं तनुजा……

Balrampur News : यहां किसानों को बिक्री की सही जानकारी भी नही दी जा रही है वहीं खरीदी प्रभारी का कहना है कि सभी जगह ऐसा ही हो रहा है इसलिये कर रहे हैं।
वीओ01-किसानों से सूखती के नाम पर प्रति बोरी 500 से 600 ग्राम अधिक धान लिया जा रहा है

मतलब प्रतिदिन यहां किसानों से कई क्विंटल अतिरिक्त धान लिया जा रहा है।समिति में प्रबंधक ने जानकारी भी छिपाई है और कहीं भी यह लिखकर स्पष्ट नही है कि किसान कितना धान तौलेंगे।प्रत्येक किसानों से अतिरिक्त धान लिया जा रहा है

https://jandharaasian.com/parliament-latest-update/

और किसानों से सूखती के नाम पर लूट की जा रही है।किसानों का कहना है कि हर बार उनके साथ ऐसे ही किया जाता है और कोई सुविधा भी नही दी जा रही है।
वीओ02-वहीं इस पूरे मामले में खरीदी प्रभारी का कहना है

कि सूखती के नाम पर प्रत्येक धान उपार्जन केंद्र में किसानों से अतिरिक्त धान लिया जाता है इसलिए वो लोग भी किसानों से 500 से 600 ग्राम अतिरिक्त धान ले रहे है।खरीदी प्रभारी इस बात को स्वीकार रहा है कि किसानों से अतिरिक्त धान लेने का आदेश नही लेकिन वह इसे गलत भी नही मान रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU