Balodabazar latest news केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों निकिता दुबे का नागपुर में हुआ सम्मान

Balodabazar latest news

Balodabazar latest news केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों निकिता दुबे का नागपुर में हुआ सम्मान

 

 

Balodabazar latest news बलौदाबाजार !  बलौदाबाजार की कु निकिता दुबे को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद कार्यक्रम मे विधानसभा अध्यक्ष पद के सफल संचालन करने पर सम्मानित किया।

Balodabazar latest news विकासार्थ विधार्थी परिषद नागपुर द्वारा पर्यावरण गतिविधि पर दो दिवसीय युवा संसद 2024 का आयोजन नागपुर के विधानसभा में आयोजित किया गया था। जिसमें देश भर के विश्वविद्यालयों से 164 विधार्थियो ने भाग लिया था जिसमें बलौदाबाजार की कु निकिता दुबे जो वर्तमान में गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में बी ए एल एल बी की अष्टम सेमेस्टर की छात्रा है को सेमिनार में विधानसभा अध्यक्ष के पद का संचालन करने का दायित्व सौंपा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी उपस्थित रहे जिनकी मौजुदगी में उक्त संसद का सफल संचालन निकिता दुबे ने किया।

 

वही द्वितीय दिवस समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए और इस सेमिनार के सफल विधानसभा संचालन के लिए निकिता दुबे को युवा संसद का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सफल संचालन करने पर बेस्ट स्पीकर के रूप में सम्मानित किया।

Sakti Latest News सात दिवस के अंदर धन उठाव नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की वार्निंग, देखिये VIDEO

Balodabazar latest news निकिता दुबे की प्रारंभिक शिक्षा बलौदाबाजार मे हुई है तथा वे पुलिस विभाग के ए एस आई नीरज दुबे व श्रीमती करूणा दुबे की कन्या है। उनके इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार सहित उनके मित्रों सहित गुरूजी सहित ब्राह्मण समाज ने बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU