Baloda bazar News : ऑपरेशन मुस्कान से पालको के चेहरे मे लौटी मुस्कान बलौदाबाजार पुलिस ने 286 गुम इंसानों की सकुशल खोजबीन कर किया परिजनों के सुपुर्द

Baloda bazar News : ऑपरेशन मुस्कान से पालको के चेहरे मे लौटी मुस्कान बलौदाबाजार पुलिस ने 286 गुम इंसानों की सकुशल खोजबीन कर किया परिजनों के सुपुर्द

Baloda bazar News : ऑपरेशन मुस्कान से पालको के चेहरे मे लौटी मुस्कान बलौदाबाजार पुलिस ने 286 गुम इंसानों की सकुशल खोजबीन कर किया परिजनों के सुपुर्द

बलौदाबाजार

Baloda bazar News : ऑपरेशन मुस्कान में उत्कृष्ट कार्य कर 35 से ज्यादा गुम इंसानों की बरामदगी करने वाले थाना प्रभारी पलारी, भाटापारा ग्रामीण एवं लवन को किया गया पुरस्कृत

https://jandhara24.com/news/161472/ramayana-festival/

Baloda bazar News : राज्य शासन द्वारा गुम इंसानों की पतासाजी हेतु चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान को पुलिस अधीक्षक दीपक झा के नेतृत्व में बड़ी सफलता मिली और दो माह इस अभियान के तहत 286 गुम इंसानों की पता कर सकुशल वापस लाया गया जिसमें 52 बालक बालिका शामिल हैं। इस कार्य मे पलारी थाना प्रभारी पुरूषोत्तम कुर्रे, लखनऊ थाना प्रभारी उमेश वर्मा

एवं भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी विनोद मंडावी व उनके स्टाफ का विशेष योगदान रहा। वही वर्षों से गायब बच्चों के मिलने से पालक काफी प्रसन्न है व पुलिस टीम को धन्यवाद दे रहे हैं

3 Maoists Surrendered : सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बच्चों का लापता होना निश्चित ही एक राष्ट्रीय समस्या बन चुका है। किसी भी गुमशुदा बच्चों को तत्काल बरामद किया जाना इसलिए भी आवश्यक हो जाता है, क्योंकि गुम बालक बालिका का विभिन्न प्रकार के अपराध जैसे भिक्षावृत्ति, बालश्रम, लैंगिक शोषण आदि के शिकार होने की प्रबल संभावनाएं बनी होती है। इसके साथ ही किसी इंसान के

गुमने से उनके परिवारजनों को भी कई प्रकार के आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किसी भी गुम इंसान को उनके परिवार से मिलाना एक परोपकारी कार्य के साथ-साथ उनके परिवार जनों की खोई खुशियां लौटाना भी है। किसी परिवार का प्रमुख सदस्य अथवा मुखिया किसी कारणवश कहीं चला जाए अथवा गुम हो जाए तो जैसे दुखों का पहाड़ उस परिवार के ऊपर टूट पड़ता है।

उक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए तथा गुम इंसानों की खोजबीन कर बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में 01.04.2023 से 31.05.2023 तक जिला स्तरीय ऑपरेशन मुस्कान चलाया* गया। ऑपरेशन मुस्कान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे के मार्गदर्शन में थाना एवं चौकी स्तर पर गुम इंसान की बरामदगी

के लिए टीम गठित कर सायबर सेल बलौदाबाजार के माध्यम से गुम इंसान के मिलने के हर संभावित ठिकाने का पता करने का पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसके साथ ही गुम इंसानों की बरामदगी हेतु विभिन्न विभाग जैसे महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं क्षेत्र में कार्य करने वाले अन्य सामाजिक संगठनों के साथ

मिलकर गुम इंसानों की जानकारी जुटाने का प्रयास भी लगातार किया जा रहा था। अभियान में पुलिस कार्यालय से प्रधान आरक्षक तुलेश चंद्रवंशी द्वारा गुम इंसानों के संबंध में मिल रही जानकारियों को, खोजबीन करने वाली पुलिस टीम के साथ सामंजस्य स्थापित कर लगातार साझा किया जा रहा था।

उक्त प्रयासों का अभियान के अंत में अत्यंत सुखद परिणाम देखने को मिला जिसमें माह अप्रैल-मई में चलाए गए जिला स्तरीय ऑपरेशन मुस्कान में कुल 286 गुम इंसानों की बरामदगी करने में सफलता मिली है। इन गुम इंसानों में कुल 52 नाबालिक बालक बालिकाएं भी शामिल है, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा अत्यंत मेहनत एवं कुशल बुद्धिमत्ता का परिचय

देते हुए गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हैदराबाद अधिक दीगर राज्यों से खोजबीन कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा जिले के आसपास धमतरी, रायपुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर आदि जिलों से भी गुम इंसानों की बरामदगी की गई है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम इंसानों की बरामदगी में सार्थक प्रयास कर 35

से अधिक गुम इंसानों की बरामदगी करने वाले थाना प्रभारी पलारी, भाटापारा ग्रामीण एवं थाना प्रभारी लवन को पुरस्कृत किया गया है। इस अभियान के तहत थाना पलारी द्वारा कुल 57, थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा 51 एवं थाना लवन द्वारा कुल 38 गुम इंसानों की बरामदगी की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU