Baloda bazar News : कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं ने देखा चंद्रयान लैंडिंग की झलक भारतीय वैज्ञानिकों को दी बधाई

Baloda bazar News : कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं ने देखा चंद्रयान लैंडिंग की झलक भारतीय वैज्ञानिकों को दी बधाई

 

Baloda bazar News : बलौदाबाजार : राज्य शासन से मिले आदेश के बाद कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय भाठागांव बलौदाबाजार मे छात्राओं को भारत निर्मित चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को दिखाया गया। बच्चों ने जैसे ही चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई ताली बजाकर खुशियाँ मनाई और देश के वैज्ञानिकों को इस सफल लैंडिंग के लिये बधाई दी।

Balodabazar News : नौ सूत्रीय मांगो को लेकर सरपंच संघ ने किया प्रदर्शन 15 वे वित्त की राशि शीध्र भुगतान करने की करी मांग

Baloda bazar News : विघालय की छात्रा वेदिका ने कहा कि भारत मे विद्वानों की कमी नहीं है जो आज हमारे वैज्ञानिकों ने सिद्ध कर दिया साथ ही यह शिक्षा दी कि असफल होने पर पीछे नहीं वरन पुनः प्रयास करे। छात्रा मानसी बंजारे ने कहा कि अब हमे चंद्रमा से संबंधित और भी जानकारी मिलेगी यह हमारे देश के लिए बहुत बड़ा दिन है। विद्यालय की

अधीक्षिका लक्ष्मी काठरे ने बताया कि राज्य शासन के आदेश और हमारे उच्च अधिकारियों से मिले दिशानिर्देश के तहत छात्राओं को चंद्रयान की सफल लैंडिंग टीवी के माध्यम से दिखाया गया निश्चित ही यह हमारे देश और हमारे होनहार वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण सफलता है जो भारत का नाम पूरे विश्व में उंचा किये है सबको बधाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU