Baloda bazar : प्रकृति का ऐसा दृश्य जो जन्नत से कम नही, देखिये VIDEO

Baloda bazar :

Baloda bazar बरसात  में  सौ गुना बढ़ जाती है सिद्ध खोल जलप्रपात की खूबसूरती

Baloda bazar बलौदाबाजार !  एक ऐसा नजारा जिसे देख कर प्राकृतिक के गोद मे समाने का मन करेगा, एक ऐसा नजारा जहाँ आकर वही का हो जाने का मन करेगा, प्रकृति से मन मोह लेने वाला मनोरम दृश्य हम आपको दिखाने जा रहे है।

प्रकृति का ऐसा दृश्य जो जन्नत से कम नही है, चारो तरफ खामोशी और प्रकृति का सौंदर्य रूप पर्यटकों का मन मोह लेता हैं। वनो से आच्छादित है ये दुनिया यहाँ आने वाले पर्यटक यहां की खूबसूरत वादियों में खो जाती है ।

बलौदाबाजार जिला के कसडोल तहसील से 10 किलोमीटर की दूरी में स्थित है सिद्ध खोल जलप्रपात, जो अपने मनोरम दृश्य और खूबसूरती से पर्यटकों लुभाती है, 40 फीट की ऊँचाई से गिरती जलप्रपात पर्यटकों के देखना का बेहद खूबसूरत नजारा है। सिद्ध खोल जलप्रपात को सितबाबा के नाम से भी जाना जाता है।

Baloda bazar जलप्रपात का आनंद लेने पर्यटक जिले के आलावा हजारो की संख्या में बड़ी दूर-दूर से देखने आते है। सिद्ध खोल जलप्रपात घने जंगल के बीच स्थित है। सिद्ध खोल जलप्रपात के आस-पास घने वन उसके प्रकृति खूबसूरती को और बढ़ा देती है, खासकर बरसात के दिनों में जलप्रपात की खूबसूरती सौ गुना बढ़ जाती है और बस पर्यटक यहां खिंचे चले आते है। शरद पूर्णिमा मे कुछ वर्षों से मेले का आयोजन भी किया जाता हैं। जिसे देखने लाखो के संख्या में श्रद्धालु पहुँचते है।

 प्रियंका बंजारे, पर्यटक

यहाँ पर्यटकों के सुविधा के लिए वन विभाग द्वारा वाच टावर और छाया के लिए कुटी बनाया गया है, सुरक्षा के लिए चारो तरफ से काटा तार लगाया गया है। वाच टावर में चढ़ कर चारो तरफ का नजारा का आप आंनद उठा सकते है। यहाँ एक मंदिर भी है जहाँ लोग पूजा भी करते है और भगवान सितबाबा का आशीर्वाद लेते है। 40 फीट के ऊँचाई से गिरता यह झरना कुदरत का अदभुत नजारा है।

MCB crime update गांजा तस्करी करते दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

सिद्ध खोल जलप्रपात परिवारिक पिकनिक स्पॉट है, साल भर यहां पर्यटक बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने आते है।कुछ पर्यटक सेल्फी खिंचाने के लिए जलप्रपात के किनारे आ जाते है जो खतरों से खाली नही है। सिद्धखोल जलप्रपात पर शौचालय की कोई व्यवस्था नही है। यहाँ कुछ ऐसे भी पर्यटक आते है जो शराब की सेवन कर गंदगी फैलाते है। पर्यटकों की हमेशा से मांग रहा है कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती जरूरी है।

विजय कुमार खूटे, पर्यटक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU