Assembly elections 2023 : समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने मोदी गारंटी योजना, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने की प्रेसवार्ता

Assembly elections 2023 :

Assembly elections 2023 :  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने की प्रेसवार्ता

 

Assembly elections 2023 :  भानुप्रतापपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र मोदी गारंटी योजना को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने की प्रेसवार्ता।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए वर्मा ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किए जन घोषणा पत्र में गांव, गरीब, किसान,महिला,युवा व बच्चों के चहमुखी विकास व प्रदेश को समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने के लिए घोषणा पत्र तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि घोषणा पत्र बनाने के लिए प्रदेश के 90 विधानसभा स्तर तक के आम जनता के समीप पहुचकर उनके मन के बात को एकत्रित कर घोषणा पत्र बनाया गया है।

Assembly elections 2023 : छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है उनके 21 एकड़ धान को 31 सौ रुपये की दर से खरीदे जाएंगे। ताकि किसानों को आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न बनाये जा सके। विवाहित महिलाओं को साल में 12 हजार रुपये दिए जाएंगे जिससे महिलाएं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

युवा बेरोजगारो को रोजगार मिल सके इसके लिए प्रतिवर्ष विभिन्न पदों पर 1 लाख शासकीय पदों पर युवा बेरोजगारो को रोजगार दिए जाएंगे। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघरों को घर दिया जाएगा। आयुष्मान कार्ड में उपचार में 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख राशि बढ़ाई जाएगी। तेंदूपत्ता संग्रहको को 5500 मानक बोरा एवं बोनस राशि दिए जाएंगे।

Government Danteshwari Post Graduate College : शासकीय दंतेश्वरी पीजी कॉलेज को ‘‘नैक मूल्यांकन में मिला ‘‘बी ग्रेड

Assembly elections 2023 : पीएससी घोटाले में किये भ्रष्टाचार की टीम बनाकर जांच की जाएगी। नए उद्योग के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी दिए जाएंगे।एनसीआर के तर्ज पर शहरों में उद्योग लगाये जायेंगे ताकि लोगो का रोजगार मिल सके।बीपीएल महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इनके अलावा कई जनहित घोषणा किया गया। इस अवसर पर सतीश लटिया, शालिनी राजपूत अध्यक्ष भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा एवं विधायक प्रत्याशी गौतम उयके उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU