Assembly Elections 2023 : भाजपा घोषणा पत्र सुझाव समिति की बैठक में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

Assembly Elections 2023 :

भुवनेश्वर प्रसाद साहू

 

Assembly Elections 2023 : भाजपा घोषणा पत्र सुझाव समिति की बैठक में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

 

 

Assembly Elections 2023 : कसडोल  !  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र में विभिन्न समस्याओं को शामिल करने हेतु सुझाव लेने आम जनता के बीच जा रही है । इसी कड़ी में बुधवार को बीजेपी घोषणा पत्र समिति के प्रदेश पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कसडोल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल दक्षिण पलारी संडी, पलारी लवन , कसडोल पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से विभिन्न समस्याओं को अपने घोषणा पत्र में शामिल करने हेतु सुझाव मांगे।

 

इस दौरान वे इस दौरान वे मजदूरों , किसानों , व्यापारीयों, कर्मचारीयों, समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर उनका विचार जाने, ताकि उनमें से चुनिंदा बातों को घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके ।

Assembly Elections 2023 : इसके अलावा प्रदेश की आम जनता अपने सुझाव घोषणा पत्र समिति तक पहुंचा सके। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी भी जारी किया है। उक्त चारो मंडलों व आम जनता एवम कार्यकर्ताओं से सुझाव के पश्चात प्रदेश घोषणा पत्र समिति के प्रदेश सहसंयोजक अमर अग्रवाल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कसडोल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान है !

प्रदेश सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों में ही सीमित हैं , धरातल पर विकास कार्य शून्य है। प्रदेश की भूपेश सरकार एक हाथ से देती है तो चारों हाथों से लेने का काम कर रही है जिससे आम जनता परेशान एवं हैरान है। वही केंद्र कि भाजपा सरकार सभी वर्गों को लेकर कार्य कर रही है जिससे सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों के दुख दर्द तकलीफ को महसूस करते हुए हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया है। आज के इस आज के इस घोषणा पत्र सुझाव की बैठक में प्रदेश घोषणा पत्र सुझाव समिति के प्रदेश सह संयोजक अमर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य गौरी शंकर अग्रवाल ,

भाजपा के प्रदेश मंत्री  श्याम बाई साहू,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ अजय राव , विपिन बिहारी वर्मा, जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश चंद्रवंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा महेश्वर, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश चंद्राकर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव ,

 

 

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा, जिला पंचायत के सदस्य नवीन मिश्रा, लवन नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती मीना बार्वे उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, सरिता जायसवाल, सत्यभामा साहू, दक्षिण पलारी भाजपा मंडल के अध्यक्ष महेंद्र साहू, पलारी मंडल के अध्यक्ष नंदकुमार वर्मा, कसडोल मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल,

 

kasdol latest news : बहनों की आजीवन रक्षा करने का संकल्प : अटूट बंधन व स्नेह का पर्व रक्षाबंधन पर दिखा उत्साह

 

Assembly Elections 2023 : लवन मंडल के अध्यक्ष विजय यादव, पवन कुमार वर्मा , डॉ संदीप मानिकपुरी , गोविंद धृतलहरे, नरेश साहू, मिथिलेश मुकेश साहू ,नूलेश्वरी बंजारे, डागेश्वर वर्मा पप्पू, निर्मला रजक , त्रिवेदी मानिकपुरी , संतोषी मानिकपुरी , सीमा थवाईत, नागेश्वर साहू, उमेश यदु, भोला वर्मा, रामलाल कुर्रे, राजेश बल्लू वर्मा , लीलाधर साहू , योगी योगेश वर्मा, सहित भारी संख्या में भाजपा नेतागण, आम नागरिकगण उपस्थित थे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU