Assembly elections : विधानसभा चुनाव से पहले पैर पसारने की कोशिश में जुटी नई राजनीतिक पार्टियां, देखिये Video

Assembly elections :

Assembly elections पार्टी का मुख्य बिंदु किसान वर्ग

Assembly elections सरगुजा ! छत्तीसगढ़ में नई राजनीतिक पार्टी हमर छत्तीसगढ़ पार्टी विधानसभा चुनाव के पूर्व अपने पैर पसारने की कोशिश में जुटी हुई है। पार्टी के नेतृत्वकर्ता व केंद्रीय अध्यक्ष लखन लाल साहू ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। अभी कार्यकर्ता सभी सीटों पर पार्टी का प्रचार-प्रसार करेंगे। पार्टी का मुख्य बिंदु किसान वर्ग है।

Assembly elections  लखन लाल साहू ने प्रेस क्लब अंबिकापुर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि शुरू से ही दो बड़े दलों कांग्रेस और बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में राज किया, लेकिन आम लोगों का जीवन स्तर आज भी वही है। हमारी प्रदेश की जनता को आज भी मनरेगा एवं बीपीएल के ऊपर आश्रित रहना पड़ रहा है, जबकि वन संपदा, धन संपदा, श्रम शक्ति समस्त अनुकूल वातावरण हमारे प्रदेश में उपलब्ध हैं।

Assembly elections  पूर्व में जिन पार्टियों ने शासन किया, उन्होंने न तो कृषि के लिए वर्ष भर पानी उपलब्ध कराया, न तो हर हाथ को रोजगार ही दे पाए। कृषि प्रधान राज्य होने पर भी कृषि उत्पादों का उचित मूल्य किसानों को नहीं दिला पाए। इन सत्ताहीन पार्टियों की सरकार ने केवल यहां की संपदा को गलत तरीकों से लूटा और भोली-भाली जनता को गुमराह करते रहे। इन बातों को देखकर अब बर्दाश्त करना संभव नहीं है, इसलिए किसानों, युवाओं और महिलाओं के हक के लिए हमर छत्तीसगढ़ पार्टी का आगाज किया गया है।

बाइट 01 ,,,,,लखनलाल साहू, केंद्रीय अध्यक्ष

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU