Amrit Mahotsav of Independence : बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया एकता का संदेश किया भारत माता की आरती

Amrit Mahotsav of Independence :

Amrit Mahotsav of Independence बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया एकता का संदेश किया भारत माता की आरती

Amrit Mahotsav of Independence भानुप्रतापपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में 11 से 15 अगस्त तक अखण्ड भारत दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानुप्रतापपुर द्वारा नगर में जय घोष बैंड बाजे के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा का गणमान्य नागरिकों, भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

विशाल रैली की शुभारम्भ विद्यालय परिसर से किया गया। भारत की शान की शोभा को बढ़ाते हुए विद्यालय के बच्चों के द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर नारों के साथ पूरे नगर में संचालन किए। हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा के नारों के साथ देश के लिए और देशभक्ति भाव के संग एक अभियान को सुचारू रूप से निर्वहन करते हुए गौरवान्वित किए।

 

Amrit Mahotsav of Independence तिरंगा यात्रा बस स्टैंड से गुजरते हुए नगर के बाजार प्रांगण तक लोगों को जागरूक करते हुए चौक में नगर के लोगों, भाजपाईयो के साथ मिलकर बाबा शतराम शाह चौक में भारत माता की आरती की गई।

Sakthi news today :ऑनलाइन सट्टे में रायपुर के प्रतिष्ठित सिमर्स क्लब को किया जा रहा बदनाम

 

विशाल रैली का मुख्य उद्देश्य परिजनों तक देश के प्रति देशभक्ति और देशप्रेम जगाना और लोगों तक तिरंगे की अहमियत को दिखाना। और एक संदेश देना था। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर परिवार, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU