Amrit Mahotsav of Independence :  38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैम्प का भारत के भविष्य ने किया भ्रमण 

Amrit Mahotsav of Independence :

Amrit Mahotsav of Independence  38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैम्प का भारत के भविष्य ने किया भ्रमण 

Amrit Mahotsav of Independence खरोरा।  आजादी का अमृत महोत्सव के तहत् ’सिद्धार्थ कुमार’ (सेनानी), के कुशल नेतृत्व में ’भरत देवांगन शास्कीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय’ खरोरा के छात्र एवं छात्राओं को 38वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के कैम्प परिसर के भ्रमण के दौरान  हथियार दिखाये गए तदोपारांत बहुप्रयोजन कक्ष, हिमवीर बैरिक एवं वाहिनी चिकित्सालय का भ्रमण करवाकर परेड ग्राउण्ड में वृक्षारोपण करवाया गया।
अंत में हिमांशू सुंद्रियाल, उप सेनानी ने ’देवांगन शास्कीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय’ खरोरा के उप प्रधानाचार्य श्री हरीष देवांगन, उनके सहायोगी शिक्षकों का धन्यवाद प्रकट करते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया और कहा कि आप सभी देश का भविष्य हो और भविष्य में देश की उन्नति, समृद्धि एवं सुरक्षा आप पर ही निर्भर करती है। आप सभी बड़े होकर उन्नति के अलग-अलग मार्ग अपनाओगे और आपकी उन्नति ही देश की सेवा होगी।
देश का जो भी नागरिक अपनी उन्नति करता है वह प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से देश की ही उन्नति करता है। देश की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने वाले नागरिक जैसे की भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सैनिक एवं अन्य सुरक्षा संगठन देश की प्रत्यक्ष रूप सेवा करते हैं। भविष्य में यदि आप देश की प्रत्यक्ष रूप से सेवा करना चाहते हो तो भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आपके लिए एक अच्छा मार्ग है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU