Ambikapur latest news 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए शुरू होंगी ग्रीष्मकालीन विशेष कोचिंग उत्कर्ष क्लासेस

Ambikapur latest news

हिंगोरा सिंह

 

Ambikapur latest news 1 अप्रैल से कक्षाएं शुरू होंगी, 15 जून तक होंगी संचालित

 

Ambikapur latest news अंबिकापुर !  कलेक्टर  विलास भोस्कर के निर्देश और मार्गदर्शन में जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष कोचिंग उत्कर्ष क्लासेस शुरू की जा रही हैं।

Ambikapur latest news आगामी शिक्षा सत्र 2024-25 के लिये अध्ययनरत् कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों हेतु गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एवं 12वीं के विद्यार्थियों हेतु गणित व जीवन विज्ञान संकाय में 01 अप्रैल 2024 से 15 जून 2024 तक विशेष कक्षाओं के संचालन हेतु कार्य योजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने हेतु विशेष क्लास का आयोजन एवं संचालन किया जायेगा। इसके लिए जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में से चयनित 35 विद्यालयों में उत्कर्ष कक्षाएं लगेंगी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कोचिंग की अवधि 1 अप्रैल से 15 जून 2024 तक होगी। उन्होंने बताया कि कोचिंग सुबह 8 बजे से 11 बजे तक हर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होगी जिसमें सोमवार से गुरुवार तक कक्षाओं का संचालन होगा और हर शुक्रवार को साप्ताहिक मूल्यांकन होगा।

गौरतलब है कि उत्कर्ष क्लास संचालन हेतु कुल 35 विद्यालयों की सूची प्राप्त है। इसके अतिरिक्त यदि अन्य कोई शासकीय विद्यालय भी चाहे कि उनके विद्यालय में भी उत्कर्ष क्लास लगाया जाये तो वह अपनी सहमति आर.एम.एस.ए. कार्यालय में जमा करेंगे। इसके लिए गत 20मार्च को हुई बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी प्राचार्यों को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

ग्रीष्मकालीन विशेष कोचिंग हेतु विकासखंड स्तरीय मॉनिटरिंग समिति भी गठित –

 

Saraipali Big Breaking News अब बलौदा क्षेत्र से होने लगी गांजा की तस्करी , 4 लाख कीमत का 26 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

ग्रीष्मकालीन विशेष कोचिंग हेतु विकासखंड स्तरीय मॉनिटरिंग समिति भी गठित की गई है जिसमें सभी विकासखंडों में संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी अध्यक्ष होंगे। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक और प्राचार्य सदस्य होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU