Ambikapur : कलेक्टर ने शंकरघाट स्थित छठ घाट का किया निरीक्षण

Ambikapur :

हिंगोरा सिंह

सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

अम्बिकापुर !  लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा हेतु कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित शंकरघाट स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। कलेक्टर कुंदन ने सम्बन्धित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बिजली आपूर्ति सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

CG Elections Breaking : शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधिकारियों के जोन एवं मोबाइल नंबर

उन्होंने घाट में साफ-सफाई, स्वच्छता की व्यवस्था का बारीकी से मुआयना कर बेहतर व्यवस्था करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इस हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी यहां मौजूद रहे। छठ पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि नगर की लगभग 15 हजार से अधिक के श्रद्धालु प्रतिवर्ष यहां पूजा करने आते हैं,इस वर्ष भी इसी प्रकार बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचने की संभावना है। इस दौरान नगर पालिका निगम आयुक्त  अभिषेक कुमार, सीएसपी श्री स्मृतिक राजनाला , एसडीएम अम्बिकापुर श्रीमती पूजा बंसल सहित सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU