Aam Aadmi Party पात्रा और लालपुरा क्या इस्तीफा देंगे?

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party पात्रा और लालपुरा क्या इस्तीफा देंगे?

Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी ने कई नेताओं के संवैधानिक या वैधानिक पदों पर रहने के बावजूद भाजपा के लिए काम करने का मुद्दा उठाया है। असल में पहले भाजपा ने यह मुद्दा उठाया कि जास्मिन शाह दिल्ली डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन यानी डीडीसी के उपाध्यक्ष हैं और साथ ही आम आदमी पार्टी के लिए भी काम करते हैं। इसके जवाब में आप ने संबित पात्रा और इकबाल सिंह लालपुरा का मुद्दा उठाया। ये दोनों वैधानिक पदों पर हैं और इसके बावजूद आधिकारिक रूप से भाजपा के लिए काम करते हैं। सो, सवाल है कि क्या भाजपा इनका इस्तीफा कराएगी? ये दोनों सरकारी पद छोड़ेंगे या पार्टी का पद?

Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि जास्मिन शाम पार्टी में किसी भी आधिकारिक पद पर नहीं हैं। सो, उनके इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता है। दूसरी ओर संबित पात्रा इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कमीशन यानी आईटीडीसी के चेयरमैन हैं और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

Aam Aadmi Party वे हर टेलीविजन चैनल पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की हैसियत से बैठते हैं और पार्टी के लिए प्रेस कांफ्रेंस भी करते हैं। भाजपा की वेबसाइट पर राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची में उनका नाम शामिल है। इसी तरह पूर्व आईपीएस अधिकारी इकबाल सिंह लालपुरा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हैं और पिछले दिनों उनको भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

Aam Aadmi Party आईटीडीसी के चेयरमैन और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के पद पर राजनेताओं की नियुक्ति होती रही है लेकिन यह पद अराजनीतिक होता है। इन पदों पर रहते हुए कोई व्यक्ति राजनीतिक दल के लिए काम नहीं कर सकता है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU