Maoist surrendered : एक माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

Maoist surrendered: A Maoist surrendered

आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी के फुलगट्टा पंचायत में था सक्रिय

दंतेवाड़ा। जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छग शासन की ”पुनर्वास नीति” के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ”लोन वर्राटू” (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी की प्रतिबंधित नक्सली संगठन में फुलगट्टा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य रामा ओयाम पिता स्व. बुधराम ओयाम 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेद्दापाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने सरेंडर किया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उपमहानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया , पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन एवं द्वितीय कमान स्टॉफ अधीकारी अनिल कुमार झा सीआरपीएफ रेंज दन्तेवाड़ा एवं डिप्टी कमाण्डेंट सत्य नारायण तंवर (आसूचना शाखा) सीआरपीएफ रेंज दन्तेवाड़ा के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 173 ईनामी माओवादी सहित कुल 679 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU