Raipur news today : शहर कांग्रेस कमेटी ने ईडी और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए किया पुतला दहन

Raipur news today :

Raipur news today भाजपा का पुतला दहन कर कांग्रेसियों ने किया ईडी के खिलाफ प्रदर्शन

Raipur news today रायपुर। शराब कारोबारी द्वारा कोर्ट में यह बयान देने की उस पर राज्य सरकार की छवि खराब करने ईडी द्वारा दबाव बनाया जा रहा है, के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने आज ईडी और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि राज्य में पिछले 4 सालों से कांग्रेस की सरकार ने चहुंमुखी विकास कार्य किया है और सभी वर्गो का ध्यान रखा है।

राज्य के कोने-कोने में विकास कार्य चल रहे हैं, किसान, मजदूर, व्यापारी, उद्योगपति, युवा वर्ग, महिला वर्ग सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखते हुए विकास कार्य लगातार करा रही है। इससे भाजपा बौखला गई है। सत्ता लोलुप भाजपा बिना सत्ता के रह नहीं पा रही है।

यही वजह है कि भाजपा ईडी का दुरूपयोग कर छत्तीसगढ़ के नेताओं को प्रताडि़त करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेेल की छवि को धूमिल करने का कार्य कर रही है। राज्य के विकास कार्यों, योजनाओं की गूंज पूरे देश में है, इसे भाजपा पचा नहीं पा रही है।

Jagdalpur News : सीधी भर्ती और प्रमोशन के रिक्त पदों की पूर्ति नियमानुसार नही होने का मामला

पुतला दहन के दौरान कन्हैया अग्रवाल, अरूण जंघेल, नवीन चंद्राकर, सहदेव व्यवहार, माधव साहू के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU