WORK कलेक्टर ने की जिला कार्यालय के कामकाज की समीक्षा

WORK

राजकुमार मल

WORK कलेक्टोरेट में आवेदकों के लिए हेल्प डेस्क एवं धात्री माताओ के लिए किलकारी कक्ष की होगी स्थापना

WORK बलौदाबाजार- भाटापारा- आज संयुक्त जिला कार्यालय में राजस्व संबंधित विभिन्न शाखाओं के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की है। कलेक्टर बंसल ने कलेक्टोरेट में आवेदकों के लिए हेल्प डेस्क एवं धात्री माताओ के लिए किलकारी कक्ष आरक्षित कर उसे सुविधापूर्ण बनाने के निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है।

WORK हेल्प डेस्क के माध्यम से कलेक्टोरेट में आने वाले लोगो को विभिन्न कार्यालयों की जानकारी एवं वे आवेदक जो आवेदन नही लिख पाते है उनकी मदद हेल्प डेस्क से की जाएगी। हेल्प डेस्क में बैठा कर्मचारी उस व्यक्ति के लिए आवेदन भी लिखेगा।

WORK उसी तरह कार्यालयों में कार्यरत एवं कलेक्टोरेट में आने वाले धात्री माताओ के लिए किलकारी कक्ष बनाई जाएगी। जहां पर पीने का पानी, फ्रिज,इंडक्शन, हीटर, खेल कूद का समान,छोटा घिसल पट्टी की सुविधा उपलब्ध होगी। आज कलेक्टर बंसल ने अपने कामकाज की समीक्षा अपने ही कोर्ट में लंबित प्रकरणों से की।

ALSO READ : Gothans गोठानों में अव्यवस्था, गांव में रोका छेका अभियान फेल

WORK इसके साथ ही उन्होंने नागरिकता, कोविड 19 मुआवजा, आरबीसी 6-4, लाइसेंस, नजूल, हथियार लाइसेंस, रिकार्ड रूम में कॉम्पेक्टर की व्यवस्था, अन्य उपकरणों की जानकारी,कर्मचारियों की पदोन्नति सहित कलेक्टोरेट की साफ-सफाई के बारे में विस्तृत समीक्षा किए है। साथ ही साफ-सफाई के लिए अलग से संयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोण्डे एवं डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी को अलग से जिम्मेदारी दे गयी है।

ALSO READ : https://jandhara24.com/news/105532/former-prime-minister-shinzo-abe-died-at-the-age-of-67-keeping-in-view-the-incident-task-force-will-be-formed

WORK इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोण्डे, अनुपम तिवारी, डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी सहित समस्त शाखा के प्रभारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU