Dantewada BJP माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
Dantewada BJP दंतेवाड़ा | भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जयदयाल नागेश ने आज नियुक्ति के पश्चात बस्तर की आराध्य देवी के दरबार पहुँच माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया | इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ, जिला पदाधिकारी एवं मण्डल के पदाधिकारी नागेश के साथ उपस्थित रहे |
Dantewada BJP वर्त्तमान में जयदयाल नागेश दंतेवाड़ा ब्लॉक से जनपद उपाध्यक्ष भी है और अपने छेत्र में ग्रामीण स्तर पर अच्छी पकड़ रखते है जिससे ये कयास लगाये जा रहे है की भारतीय जनता पार्टी को इसका लाभ जरूर मिलेगा |
Dantewada BJP नागेश के मण्डल अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओ में ख़ुशी एवं जोश देखने को मिला तथा सभी ने मिठाई खिलाकर नागेश को मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी साथ ही निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष श्रवण कड़ती को कार्यकाल की समाप्ति के अवसर पर आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की छायाचित्र स्मृति स्वरुप मण्डल के कार्यकर्ताओ ने भेंट किया |
नागेश ने भाजपा मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा प्रदेश एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुझे मण्डल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है जिसे में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वाहन करूँगा |
Dantewada BJP इस दौरान महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, श्रवण कड़ती, रामु नेताम,दीपक बाजपेयी,भुवनेश्वर भारद्वाज, खीरेन्द ठाकुर, कुणाल ठाकुर, रुपन मण्डल,ऊर्दो ठाकुर,सुरेन्द्र भास्कर, भदरु नेताम,लक्ष्मी यादव, कीर्ति,नीलम सिंह ठाकुर,मोहन ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर,राजा राम ठाकुर, सत्यनारायण ठाकुर,टीकम ठाकुर समेत समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए |