Skin Care : सर्दियों में बेसन में मिलाकर इन चीजों को जरूर लगाएं, चेहरे में आएगा गज़ब का निखार
Skin Care : वैसे तो बेसन का इस्तेमाल खाने में किया जाता है. लेकिन बेसन त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग जानते हैं कि बेसन के त्वचा के लिए कई फायदे हैं।

Skin Care : त्वचा में निखार लाने के लिए भी बेसन का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि ज्यादातर लोग बेसन को पानी में मिलाकर ही लगाते हैं। ऐसा करने से आपकी त्वचा हाइड्रेट नहीं होती है।
ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखना चाहती हैं तो बेसन में कुछ चीजें मिलाकर लगा सकती हैं। आइए यहां हम आपको बताते हैं कि त्वचा में किन चीजों को मिलाकर लगाने से आपका चेहरा चमकदार हो जाता है?

चेहरे को चमकदार बनाने के लिए बेसन में मिलाकर लगाएं ये चीजें-
बेसन में दही-
सर्दियों में आप दही में बेसन मिलाकर लगा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दही में मौजूद एंजाइम त्वचा को साफ और नमीयुक्त रखने में मदद करते हैं।
Also read :https://jandhara24.com/news/126639/elon-musk-issued-warning-employees-left-twitter/
वहीं अगर आप रोजाना दही और बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाएं तो इससे डेड स्किन निकल जाती है। इसे लगाने के लिए 2 चम्मच बेसन लें, उसमें 3 चम्मच दही मिलाएं, अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।

अब इसे 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करके
साथ ही आपको मुंहासों की समस्या से भी निजात मिलती है।
बेसन में गुलाब जल-
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए आप गुलाब की पंखुड़ियां भी लगा सकती हैं। इसके लिए 2 चम्मच बेसन लें, उसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।

अब इस पेस्ट को अपनी गर्दन और पूरे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपने चेहरे को ताजे पानी से धो लें, ऐसा करने से आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी और डेड स्किन सेल्स निकल जाएंगे. ऐसा करने से आपकी त्वचा से अतिरिक्त तेल भी निकल जाएगा।