Hindus हिन्दुओं को महासम्पर्क अभियान के माध्यम से बनायेगा हितचिंतक

Hindus

Hindus हिन्दुओं को महासम्पर्क अभियान के माध्यम से बनायेगा हितचिंतक

Hindus बलौदाबाजार। हिन्दू जनमानस के जागरण एवं संगठन हेतु संकल्पित व हिन्दू हितों की सुरक्षा में वचनबद्ध विश्व हिन्दू परिषद आगामी 6 नवंबर से 20 नवंबर तक जिले के 500 गांव/बस्ती/मौहल्लों तक पहुंच कर 30 हजार से अधिक हिन्दुओं को महासम्पर्क अभियान के माध्यम से हितचिंतक बनायेगा।

Hindus विहिप के जिला अध्यक्ष अभिषेक मिकी तिवारी ने बताया कि 2024 में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के साठ वर्ष पूर्ण हो जायेंगे इसके निमित्त षष्ठीपूर्ति के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के इस देश व्यापी हितचिंतक अभियान को सर्व समाज व्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने हेतु 6 नवंबर से 20 नवंबर 2022 तक हम समाज के प्रत्येक जाति मत पंथ संप्रदाय के लोगों,धर्माचार्यों,धर्मगुरुओं, युवाओं, युवतियों, मातृशक्ति से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कल्याणकारी सेवा कार्यों से जोड़ेंगे।

Hindus अभियान में प्रतिष्ठित ,प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को जोड़ने हेतु विशेष संपर्क भी किया जाएगा। इसके अन्तर्गत व्यापारियों, उद्योगपतियों,चिकित्सकों, इंजीनियर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स , अधिवक्ताओं, पूर्व न्यायधीशों, गायकों, अभिनेताओं, खिलाड़ियों इत्यादि सभी तरह के सेलेब्रिटी को भी जोड़ेंगे।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि हितचिंतक अभियान की टोलियों का लक्ष्य जिले के प्रत्येक गांव तक जाकर अधिकाधिक हितचिंतक बनाने का है। इसके अंतर्गत लोगों को विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी।

हितचिंतक अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जन सेवार्थ विस्तार करना है। सेवा कार्यों से अधिकाधिक वंचित समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गौवंशों की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण
व मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना भी अभियान का उद्देश्य है।

विश्व हिंदू परिषद मतांतरण और लव जेहाद रोकने और घर वापसी के लिए किस तरह कटिबद्ध है,यह जानकारी भी अभियान के अंतर्गत दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU