Animal Honey Badger : दुनिया का सबसे निर्भीक जानवर हनी बेजर…देखिये ये वीडियो
कांकेर
Animal Honey Badger : कांकेर जिले के दुधावा वन परिक्षेत्र में दुनिया का सबसे निर्भीक जानवर कहे जाने वाला हनी बेजर सड़क किनारे मिला
दुधावा वनपरिक्षेत्र के कोटलभट्ठी में ग्रामीणों ने सड़क किनारे हनी बेजर को देखा जिसकी सूचना वन विभाग को दिया गया
वन विभाग ने जानवर को अपने कब्जे में लिया और उसकी देखभाल किया जा रहा है।
वन मंडला अधिकारी कांकेर ने बताया कि हनी बेजर गिनीज बुक ऑफ वल्र्डर्ड रिकॉर्ड में मोस्ट फियरलेस क्रीचर के नाम से दर्ज है। यह बेहद खूंखार, निडर, बुद्धिमान और चालाक है।
Also read :Pasan forest News : पसान वन परिछेत्र में दंतैल हाथी ने ग्रामीण को कुचला
हनी बेेजर को किसी कमरे में बंद कर दिया जाए तो यह दरवाजे की कुंडी खोलकर, पत्थर, मिट्टी या डंडा आदि दीवार से लगाकर उस पर चढ़कर भाग जाता है।
Also read :https://jandhara24.com/news/111429/kawardha-news-today///
ये जमीन खोद सुरंग बनाकर भी निकल भागता है। यह पहले परिस्थिति समझता है और फिर निकल भागने के लिए प्लानिंग करता है, बिल्कुल इंसान की तरह।
कांकेर का कोटलभट्टी के जंगल का इलाका कांकेर, कोंडागांव और धमतरी जिला के अंतर्गत आता है।
पास में सीतानदी अभ्यारण्य होने से उधर से ही इस जानवर के आने की संभावना जताई जा रही है।