You are currently viewing 15 July, BJP की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का Chhattisgarh दौरा आज

15 July, BJP की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का Chhattisgarh दौरा आज

  1. BJP की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का Chhattisgarh दौरा आज

 

रायपुर/छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन BJP की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों का समर्थन लेने के लिए रायपुर का दौरा करेंगी।

छत्तीसगढ़ के एक BJP नेता ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू यहां सुबह करीब नौ बजे स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे पहुंचेंगे और वह शहर के एक होटल में विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगी।

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के पास 71 विधायक हैं और BJP के पास 14, जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी (bsp) के क्रमशः तीन और दो सदस्य हैं।

राज्य के 11 लोकसभा सांसदों में से नौ BJP के और दो कांग्रेस के हैं।

राज्य से कांग्रेस के चार राज्यसभा सदस्य और BJP के एक सदस्य हैं।

BJP के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साई ने कहा कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं,

जबकि द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति समुदाय की पहली महिला होंगी जो सर्वोच्च पद पर आसीन होंगी।

उन्होंने आदिवासी बहुल राज्य के सांसदों से द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की।

आदिवासियों की छत्तीसगढ़ की आबादी का 32 प्रतिशत है।

Leave a Reply