डिब्बे में रखे खिलौने को निकालते समय महिला को सांप ने काटा,अस्पताल में भर्ती

सांप

अनिता गर्ग

सांप धरमजयगढ़ हॉस्पिटल में भर्ती

धरमजयगढ़ :- सिसरिंगा घर मे बच्चे के लिए डिब्बे में रखे खिलौने को निकालते समय पहले से डिब्बे में मौजूद हरे रंग के सांप ने महिला के हांथ को काट लिया जिसे तत्काल इलाज के लिए धरमजयगढ़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

also read :Independence day 2022 : स्वतंत्रता दिवस गरिमामय माहौल में मनाया जायेगा

धरमजयगढ़ क्षेत्र के सिसरिंगा गांव में आज सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच घर मे एक महिला के हाथ को सांप ने काट लिया बताया जा रहा है रत्ना महंत अपने घर मे काम कर रही थी उसी दौरान उनका बच्चा खिलौने के लिए जिद्द करने लगा, जिसे वह डिब्बे से निकाल कर देना चाह रही थी

उसी वक्त उस डिब्बे में पहले मौजूद हरे रंग का जिसे संभवतः क्षेत्रीय बोल चाल में डारडोमी सांप कहा जाता है महिला के हाथ को काट लिया जैसे ही सांप काटने की बात रत्ना के पति को हुई उसके तुरंतबाद बिना समय गंवाए निजी वाहन व्यवस्था कर उपचार के लिए महिला को धरमजयगढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए जहाँ ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों द्वारा महिला का सघन इलाज जारी कर दिया गया,यहां कह सकते हैं पति की तत्परता व जागरूकता से फिलहाल वर्तमान समय मे महिला की स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार बताई जा रही है।।

also read :https://jandhara24.com/news/107830/opposition-moves-adjournment-motion-on-irregularities-in-monsoon-session-prime-ministers-housing-scheme/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU