Women’s Asia Cup 2022 भारत ने सातवीं बार उठाई महिला एशिया कप ट्रॉफी

Women's Asia Cup 2022

Women’s Asia Cup 2022 महिला एशिया कप 2022

Women’s Asia Cup 2022 सिलहट . भारत ने गेंदबाजों के अद्भुत प्रदर्शन के बाद स्मृति मंधाना (51 नाबाद) के विस्फोटक अर्द्धशतक की बदौलत श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में शनिवार को आठ विकेट से मात दी।

श्रीलंका ने भारत को 20 ओवर में 66 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 8.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Women’s Asia Cup 2022 यह महिला एशिया कप का आठवां आयोजन था, जबकि भारत की यह सातवीं जीत है। भारत ने महिला एशिया कप चार बार एकदिवसीय प्रारूप में जीता है जबकि तीन बार टी20 प्रारूप में विजय हासिल की है।

Women’s Asia Cup 2022 भारत की जीत की नींव रखने के लिये रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिये जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट श्रीलंका को 65 रन पर रोक दिया। भारत को 66 रन के लक्ष्य तक पहुंचाने के प्रयास में शेफाली वर्मा (05) और जेमिमाह रॉड्रिगेज़ (02) आउट हो गयीं, लेकिन स्मृति ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिये 36 रन की साझेदारी करके भारत को आसान जीत दिलाई।

Women’s Asia Cup 2022 स्मृति ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों के साथ नाबाद 51 रन बनाये जबकि हरमनप्रीत ने 14 गेंदों पर एक चौके के साथ नाबाद 11 रन का योगदान दिया।

Women’s Asia Cup 2022 श्रीलंका ने यहां सिलहेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गये मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन यह फैसला उनके पक्ष में बिल्कुल भी नहीं गया। तीसरे ओवर में कप्तान और सलामी बल्लेबाज चमारी अटापट्टू (06) के रनआउट होने के बाद श्रीलंकाई टीम के विकेटों की झड़ी लग गयी।

Women’s Asia Cup 2022 रेणुका सिंह (5/3) ने अगले ओवर में हर्षिता मदावी और हसिनी परेरा को आउट किया जबकि अनुष्का संजीवनी रनआउट हो गयीं। इसके बाद रेणुक ने छठे ओवर में कविशा दिलहारी को आउट करके 16 रन पर श्रीलंका की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया।

राजेश्वरी गायकवाड़ (16/2) ने निलाक्षी डी सिल्वा और ओशदी राणासिंह का विकेट निकाला जबकि स्नेह राणा (13/2) ने मलशा शेहानी और सुगंधा कुमारी को आउट किया।

श्रीलंका के नौ विकेट 43 रन पर गिरने के बाद अंतिम दो बल्लेबाजों ने सूझबूझ के साथ 27 गेंदों पर 22 रन की साझेदारी करके टीम को 20 ओवर में 65/9 के स्कोर तक पहुंचाया। इनोका रणवीरा ने 22 गेंदों पर दो चौकों के साथ नाबाद 18 रन बनाये जबकि 11वीं नंबर की बल्लेबाज अचिनी कुलसुरिया ने 13 गेंदों पर छह रन जोड़े।

भारत के लिये 66 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति ने शुरुआत से ही बड़े शॉट खेले, हालांकि शेफाली थोड़े संघर्ष के बाद आठ गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हो गयीं। उन्हें विकेटकीपर संजीवनी ने रणवीरा की गेंद पर स्टंप आउट किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं जेमिमाह भी केवल दो रन का योगदान देकर पवेलियन लौट गयीं, लेकिन स्मृति ने रनगति नहीं थमने दी।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं हरमनप्रीत ने दूसरी ही गेंद पर चौका जड़कर स्मृति का साथ दिया। स्मृति ने अंततः नौंवे ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई और एशिया कप 2018 फाइनल की हार को पीछे छोड़ दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU