Woman power नारी शक्ति से ही हुई है ब्रह्मांड की रचना : ब्रह्मांड की सबसे पुरानी शक्ति है महिला शक्ति – न्यायमूर्ति

Woman power

रमेश गुप्ता

 

Woman power अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर सम्मिलित हुए.

 

Woman power दुर्ग/ 8 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विशेष रूप से  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर आज दिनांक 7.3.2024 को समय सायंकाल करीब 4:30 बजे सम्मिलित हुए l

Woman power उक्त कार्यक्रम में  न्यायमूर्ति के साथ विशेष रूप से  सुधीर कुमार, रजिस्टार जनरल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर  एम . व्ही . एल . सुब्रमण्यम , माननीय मुख्य न्यायाधीश के संयुक्त रजिस्ट्रार सह प्रधान निजी सचिव,  रविंद्र सिंह नेगी, सहायक रजिस्टर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर , तथा  नीता यादव जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग , सुश्री ऋचा प्रकाश, चौधरी, कलेक्टर, दुर्ग  जितेंद्र शुक्ला , पुलिस अधीक्षक दुर्ग ,जिला न्यायालय कुटुम्ब न्यायालय, श्रम न्यायालय दुर्ग के समस्त न्यायिक अधिकारीगण , अधिवक्ता संघ दुर्ग की ओर से अध्यक्ष सुश्री नीता जैन व समस्त पदाधिकारीगण तथा समस्त सम्माननीय अधिकतागण उपस्थित हुए l

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन सुश्री नीता जैन, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा किया गया । आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि माननीय  न्यायमूर्ति रमेश सिंहा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा ”दीप प्रज्वलित” कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

न्यायमूर्ति द्वारा कार्यक्रम में उपस्थितजनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि – जितनी भी महिला अधिवक्ता हैं उनको महिला दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं । साथ ही उन्होंने दुर्ग जिले के सामान्य प्रशासन, न्याय व्यवस्था व अधिवक्ताओं की बागडोर महिला अधिकारियों के हाथों में होने का जिक्र किया जिसके अंतर्गत जिले की न्याय व्यवस्था की बागडोर  नीता यादव जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी सूश्री रिचा प्रकाश चौधरी जिला कलेक्टर दुर्ग व अधिवक्ता संघ की बागडोर सुश्री नेता जैन अध्यक्ष अधिवक्ता संघ के हाथों में होने पर प्रकाश डाला !

Woman power  महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में हैं चाहे वह न्याय पालिका हो सामान्य प्रशासन विभाग हो राजनीति में हो चाहे वह आंतरिक में हो हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने प्रतिभा का परचम लहराया है महिलाओं को उनके त्याग भावना के कारण पुरुषों से अधिक महत्व दिया गया है महिलाएं जो अपने परिवार को देखते हैं साथ ही कार्यक्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य भी करती है यह बहुत ही सराहनीय है महिला अधिवक्ताओं की भूमिका को अत्यंत थी चुनौती पूर्ण बताते हुए उनके न्याय व्यवस्था के प्रति समर्पण की प्रशंसा किए महिला दिवस को उल्लास के साथ मनाने के पीछे महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए माननीय न्यायमूर्ति ने ”लैंगिक समानता ” के महत्व को उजागर किया !

दुर्ग जिले के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताते हुए महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की भागीदारी के विषय पर कर गर्वित उद्बोधन दिया कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं न्यायाधीशों अधिवक्ताओं व अन्य न्यायिक कर्मचारियों को रविंद्र नाथ टैगोर की पंक्तियों के माध्यम से संदेश दिया कि महिला शक्ति इस ब्रह्मांड की सबसे पुरानी शक्ति है ब्रह्मांड की रचना इसी नारी शक्ति से हुई है तथा पूरी पृथ्वी इस शक्ति से गिरी हुई है महिला शक्ति द्वारा हर बढ़ाओ को दूर करते हुए एक ऐसे समाज की स्थापना की जाए जहां सामान्य हो जहां महिलाएं अपने आप को सशक्त व सुरक्षित महसूस करें !

 

Mahtari Vandan Yojana महतारी वंदन योजना से जुड़ रहे हितग्राहियों के छोटे छोटे सपने

कार्यक्रम का समापन आभार वक्तव्य के साथ  प्रशांत जोशी उपाध्याय जिलाअधिवक्ता संघ द्वारा किया गया lll

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU