Vastu Tips- क्या आपको पता है मटके से जुड़े ये जानकारी ?

Vastu Tips- क्या आपको पता है मटके से जुड़े ये जानकारी ?

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। इस शास्त्र में घर की सभी चीजों का रखने की एक उचित दिशा बताई गई है। मान्यता है कि वास्तु के नियमों के हिसाब से घर का सामना रखने पर घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है। वहीं इन दिशाओं का ध्यान नहीं रखने पर घर में नकारात्मकता आती है। माना जाता है कि घर में पड़ा पानी का मटका को भी सही दिशा में रखना बहुत जरूरी होता है, वरना घर में कलेश का माहौल रहता है। चलिए आपको बताते हैं मटके को घर की इस दिशा में रखना फलदायी होता है और क्यों?

इस दिशा में रखें पानी का मटका

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सदैव मटका को उत्तर दिशा या पूर्व दिशा यानी की ईशान कोण में रखना चाहिए। माना जाता है कि इन दिशाएं में बृहस्पति देव का वास होता है और अगर आप इस दिशा में मटका रखते हैं तो बच्चों के भौतिक विकास में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे बच्चों के करियर में ग्रोथ होती है।

इस बात का भी रखें ध्यान

मटके को हमेशा ढक कर रखना चाहिए। इसको ढकने के लिए प्लास्टिक के ढक्कन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी जगह आप मिट्टी के ढक्कन का इस्तेमाल करें। इससे घर में सकारात्मकता आती है और बहुत लाभ मिलता है।

जान लें मटके से जुड़े ये वास्तु नियम

– ऐसा माना जाता है कि घर में मटका या सुराही होने से धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है। इससे धन का लाभ मिलता है। इसके साथ ही पैसों की तंगी से निजात मिलती है। घर में मटका को पानी से भरकर रखना चाहिए।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में देवी- देवताओं का वास होता है। मटका या सुराही को सदैव पानी से भरकर रखने से देवी- देवता प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU