Vande Bharat : वंदे भारत ने बधाई दुनिया में भारत की साख : वाष्णेय

Vande Bharat :

Vande Bharat : विकसित देश के रूप मे तेजी से उभर रहा है भारत

 

Vande Bharat :  बस्ती। रेल मन्त्री अश्वनी वैष्णों ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी वंदे भारत ट्रेन के निर्माण और संचालन से रेलवे की साख वैश्विक स्तर पर बढ़ी है।

अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सांसद खेल महाकुम्भ-3 के समापन सत्र को संबोधित करते हुये श्री वाष्णेय ने कहा कि वन्दे भारत ट्रेन का निर्माण जब भारतीय वैज्ञानिको ने किया तो तकनीकी रूप से विकसित और प्रभावशाली देश के वैज्ञानिकों ने माना कि बिना उनके सहायोग से वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन का निर्माण करना बहुत बड़ा काम है।निसंदेह इस ट्रेन के निर्माण और संचालन से भारत की साख में इजाफा हुआ है। वैसे भी पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत का गौरव पूरे विश्व मे बढ़ा है और भारत विकसित देश के रूप मे तेजी से उभर रहा है।

Vande Bharat : उन्होने कहा कि वर्ष 2030 तक रेलवे मे प्रतीक्षा सूची की सुविधा पूरी तरह से समाप्त कर देने का कार्य चल रहा है। देश में प्रतिदिन 14 किमी रेलवे की नई पटरियां बिछ रही है और पिछले साढ़े नौ वर्ष के भीतर तीन हजार 700 किमी रेल की पटरी बिछाई जा चुकी है। इस दौरान 1300 रेलवे स्टेशनों को नम्बर वन स्टेशन बनाने का कार्य किया गया है।

रेल मंत्री ने कहा कि साढ़े नौ वर्ष पहले देश का रेल बजट 35 हजार करोड़ रूपया था जो अब बढ कर दो लाख 40 हजार करोड़ रूपया हो गया है। पहले के रेलमन्त्री काम चलाऊ हुआ करते थे जो रेलवे के नाम पर जमीन लेते थे और नौकरी देने की बात करते थे। बाद मे लोगो को परेशान होना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नही है। पहले जैसी सभी सुविधाओं को बदल कर नई सुविधाओं को लागू किया गया है जिसके तहत उत्तर प्रदेश का रेल बजट 1100 करोड़ से बढ़ा कर 17 हजार करोड़ किया गया है तथा 156 स्टेशनों को नम्बर वन स्टेशन बनाने का कार्य शुरू किया गया है। रेलवे मे साढ़े नौ वर्ष के भीतर पांच लाख लोगो की भर्ती किया गया जिसमे सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के लोग शामिल है।

Vande Bharat : उन्होने कहा कि भगवान श्री राममन्दिर के निर्माण के लिए वर्षों तक लोगो द्वारा आन्दोलन किया जा रहा था जिसमे भारी संख्या मे लोग शहीद हो गये थे लेकिन सबको इन्तजार था कि कोई ऐसा प्रधानमन्त्री आयेगा और भगवान श्रीराम को अपना घर दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा वो दिन आ गये जब प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भव्य राम मन्दिर बन कर तैयार हो रहा है और बहुत जल्द ही भगवान राम अपने स्थान पर विराजमान होगे।

श्री वाष्णेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इन्जन की सरकार विकास कार्यो को निरन्तर बढ़ावा दे रही है और उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान देने के लिए दोनो सरकारे विभिन्न प्रकार की योजनाएं सचांलित करके अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

इस अवसर पर भारतीय टीम के पूर्व सदस्य पीयूष चावला ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और हारने के बाद पूरी ताकत से खेल को जीतने का प्रयास करना चाहिए जिससे हम खेल को जीत कर एक नया उत्साह अपने अन्दर पैदा कर सके। बिना हारे उत्साह नही होगा।

Prime Minister Narendra Modi : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी…

Vande Bharat : इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी,अध्यक्ष जिला पंचायत सजंय चैधरी,जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी,पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चैधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU