Uttarakhand breaking : सड़क दुर्घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

Uttarakhand breaking

Uttarakhand breaking :  सड़क दुर्घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

Uttarakhand breaking :  नैनीताल !  उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलकांडा में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के छह लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हो गये। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं।

Uttarakhand breaking :  तत्काल राहत व बचाव कार्य चलाया गया। इनमें से छह लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक एक ही गांव के हैं और पीपलपानी में भाग लेने के लिये जा रहे थे।

मृतकों में धनी देवी, तुलसी प्रसाद, श्रीमती रमा देवी, तरूण पनेरू, देवी दत्त और नरेश पनेरू शामिल हैं। इनमें एक ही परिवार के चार लोग शामिल है। मृृतक तुलसी प्रसाद के साथ ही उसकी मां, पत्नी और बेटा भी सड़क दुर्घटना में काल कवलित हो गये।

Uttarakhand breaking :  घायलों में राजेन्द्र पनेरू, शिवराज सिंह, नवीन सिह, हेम चंद्र्र पनेरू और योगेश चंद्र शामिल हैं।

Additional Chief Secretary Subrata Sahu अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएस मीणा ने बताया कि सभी घायलों को वाहनों की मदद से तत्काल अस्पाल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU