UP Crime News : थाने जाकर नई दुल्हन ने बयां किया अपना दर्द, जबसे शादी हुई तब से…पढ़े पूरी स्टोरी

UP Crime News : थाने जाकर नई दुल्हन ने बयां किया अपना दर्द, जबसे शादी हुई तब से...पढ़े पूरी स्टोरी

UP Crime News : थाने जाकर नई दुल्हन ने बयां किया अपना दर्द, जबसे शादी हुई तब से…पढ़े पूरी स्टोरी

 

UP Crime News : उत्तर प्रदेश बांदा: यूपी बांदा से यहाँ दहेज के लिए ससुराल वालों ने नई नवेली दुल्हन को इतना परेशान किया कि वो थाने पहुँच गई । दुल्हन ने आरोप लगाया कि शादी के दिन से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मानसिक एवं शारीरिक तौर से परेशान कर रहे है

UP Crime News : थाने जाकर नई दुल्हन ने बयां किया अपना दर्द, जबसे शादी हुई तब से...पढ़े पूरी स्टोरी
UP Crime News : थाने जाकर नई दुल्हन ने बयां किया अपना दर्द, जबसे शादी हुई तब से…पढ़े पूरी स्टोरी

Congress Candidate 2nd List : कॉंग्रेस की दूसरी सूची को लेकर उप मुख्यमंत्री ने दी अहम जानकारी….जानें क्या कहा

UP Crime News : पति उसे जबरन शराब पिलाता है। न पीने पर खाना नहीं देता है। देवर भारतीय सेना में सिपाही है। वो वर्दी का रौब दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देता है। 10 माह तक वो उन व्यक्तियों का जुर्म सहती रही।

किन्तु फिर भी उनकी प्रताड़ना का सिलसिला यूं ही चलता रहा तो वह सहायता के लिए थाने आ पहुंची। दुल्हन ने पति सहित ससुराल के 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला चिल्ला थाना इलाके का है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी नवम्बर 2022 में कानपुर के नौबस्ता में करवाई थी। महिला का आरोप है कि विदा होकर जैसे ही वो ससुराल पहुंची तो सास, ननद तथा देवर दहेज में दो लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे।

न देने पर उन्होंने ताना और प्रताड़ना देना आरम्भ कर दिया। यहां तक कि ससुरालीजनों ने मारपीट भी आरम्भ कर दी। देवर कहता है हम फौज में हैं, तुम्हें जान से मार डालेंगे। हम सब कानून जानते हैं। कानून हमारे हाथ में है।

UP Crime News : थाने जाकर नई दुल्हन ने बयां किया अपना दर्द, जबसे शादी हुई तब से...पढ़े पूरी स्टोरी
UP Crime News : थाने जाकर नई दुल्हन ने बयां किया अपना दर्द, जबसे शादी हुई तब से…पढ़े पूरी स्टोरी

https://jandharaasian.com/cg-election-commission-breaking/

पीड़िता ने बताया कि पति शराब पीकर मारपीट करता है। जबरन शराब पिलाने का प्रयास करते हैं। मना करने पर खाना नहीं देते हैं। 10 महीने पश्चात् तो उसे घर से ही निकाल दिया गया। विवश होकर उसे मायके में जाना पड़ा। महिला ने ससुरालीजनों से तंग आकर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं, इस मामले में ससुरालीजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। थाना चिल्ला प्रभारी मोनी निषाद ने महिला की तहरीर पर अपराधी 4 ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU