नारायणपुर में ITBP के दो जवान घायल, नक्सलियों ने लगाए थे प्रेसर IED, विस्फोटक में पैर लगने से धमाका

 

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में ITBP के दो जवानों का IED ब्लास्ट होने के कारण घायल हो गये है। नक्सलियों के द्वारा IED लगाया था। जवानों को नारायणपुर रेफर कर दिया गया है, जहाँ उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पूरा मामला कोहकमेटा थाना क्षेत्र का हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर में ITBP के जवान सुबह एरिया डोमिनेशन के लिए निकले हुए थे जहां पर नक्सलियों के द्वारा प्रेसर IED लगाया गया था। दो जवानों का पैर IED पर पड़ गया और जोरदार धमाका हुआ जिसमें दो जवान घायल हो गए ।बताया जा रहा है की कुतुल गांव के पास नक्लसियों ने पहले से ही IED लगाकर रखे थे ।

 

आज सुबह करीब 6:30 बजे जवान इस इलाके में घुसे। उसी दौरान AC धर्मेंद्र और कांस्टेबल नारद कुमार का पैर नक्सलियों की लगाई IED पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। दोनों जवानों जख्मी हो गए हैं। दोनों जवानों को नारायणपुर के अस्पताल लाया गया है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

बताया जा रहा की जवानों के द्वारा नकलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं। अब जवान वापस आएंगे तभी आगे की जानकारी मिल पाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU