Tourist city manali मनाली में तूफान का तांडव , देवदार का पेड़ गिरने से मची तबाही , 10 वाहन क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल

Tourist city manali

Tourist city manali  मनाली में तूफान का तांडव , देवदार का पेड़ गिरने से मची तबाही , 10 वाहन क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल

Tourist city manali  कुल्लू !  हिमाचल के पर्यटन नगरी मनाली में शुक्रवार को शाम के समय तेज तूफान आया जिस कारण मनाली के पास एक पेड़ गिर गया है। इस पेड़ के गिरने से यहां पार्क किए गए 10 वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि घटना में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है जिसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है जहां उसकी हालत अभी सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन नगरी मनाली में शुक्रवार शाम चार बजे के बाद काफी तेज हवाएं चली जिस कारण कई स्थानों पर नुकसान होने की जानकारी है।

Saraipali Nari Nyaya Guarantee कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी से महिलाओं में उत्साह: चातुरी नंद

Tourist city manali  इसी दौरान मनाली के भूतनाथ चौक के साथ लगते एक देवदार का पेड़ भी धराशायी हो गया है। पेड़ से साथ लगते एक भवन को भी नुकसान पहुंचा है जिसमें ट्राइब इंडिया का शोरूम चल रहा था। जबकि इसके साथ ही पार्क किए गए टैक्सी यूनियन मनाली के छोटे और बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU