(Awarded with Defense Medal) राष्ट्रपति ने 43 लोगों को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करने की मंजूरी दी
(Awarded with Defense Medal) नयी दिल्ली ! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 43 लोगों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार से सम्मानित करने की मंजूरी दी है जिनमे सात सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, आठ उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 28 जीवन रक्षा पदक शामिल हैं। चार लोगों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है।
सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक पाने वालों में
कुमारीअंजली बघेल, मध्य प्रदेश,
निलावाठ ड. सांगमा, मेघालय,
चेग्रिक ड. सांगमा, मेघालय,
वालग्रिक म. ममिन, मेघालय,
जीनजास ड. माराक, मेघालय,
इम्मानुएल लालावमपुइया (मरणोपरांत), मिजोरम
मोहम्मद उमर दार(मरणोपरांत), रक्षा मंत्रालय शामिल हैं।
जीवन रक्षा पदक श्रंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक, एवं जीवन रक्षा पदक, में प्रदान किया जाता है। जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्ति इन पुरस्कारों के पात्र हैं। ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जाते हैं ।