TOP 10 News Today 5 April 2023 : गिरफ्तारी के बाद रिहा हुए ट्रंप, सप्ताह के अंत में 3 राज्यों का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री…मोदी सरकार की नौवीं वर्षगांठ…जश्न की तैयारी जोरो पर…कोस्टा रिका और पनामा में भूकंप के तेज झटके…समेत 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 5 April 2023 : गिरफ्तारी के बाद रिहा हुए ट्रंप, सप्ताह के अंत में 3 राज्यों का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी...मोदी सरकार की नौवीं वर्षगांठ...जश्न की तैयारी जोरो पर..कोस्टा रिका और पनामा में भूकंप के तेज झटके...समेत 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 5 April 2023 : गिरफ्तारी के बाद रिहा हुए ट्रंप, सप्ताह के अंत में 3 राज्यों का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री…मोदी सरकार की नौवीं वर्षगांठ…जश्न की तैयारी जोरो पर..कोस्टा रिका और पनामा में भूकंप के तेज झटके…समेत 10 बड़ी खबरे

 

अदालत ने लगाया 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना , गिरफ्तारी के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप रिहा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रिहा कर दिया गया है। पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े आपराधिक मामले में मंगलवार को मैनहैटन की अदालत में पेश होने पहुंचे ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया था। ट्रंप के खिलाफ 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पॉर्न स्टार को मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने और उसे छिपाने के लिए आर्थिक रिकॉर्ड में हेराफेरी समेत 34 आरोप लगे हैं। कोर्ट में पेशी के दौरान ट्रंप ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए खुद को बेकसूर बताया।

https://jandhara24.com/news/151019/cg-raipur-breaking/

सप्ताह के अंत में तीन राज्यों का दौरा करेंगे PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह के अंतिम दो दिनों में दक्षिण भारत के तीन राज्यों तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम तेलंगाना और तमिलनाडु को वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई तोहफा देंगे, जबकि कर्नाटक में बांदीपुर टाइगर रिजर्व के दौरे के बाद इसके 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया, पार्टी ने दी आंदोलन करने की चेतावनी

तेलंगाना के करीमनगर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को उनके आवास से हिरासत में लेने पर भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हुई है। भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रमेंद्र रेड्डी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोदी के कार्यक्रम में बाधा डालने के लिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

 मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के अमीरों में वह 9वें स्थान पर हैं। वहीं, गौतम अदाणी 47.2 अरब डॉलर की दौलत के साथ अमीरों की वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर खिसक गए हैं।

Godhan Nyay Yojana : मुख्यमंत्री आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी करेंगे राशि

पाकिस्तान भाग सकता है अमृतपाल, भारी पुलिस बल तैनात

वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह लगातार ठिकाना बदल रहा है। सूत्रों के अनुसार वह पाकिस्तान भागने की फिराक में है। हालांकि, उसकी अंतिम लोकेशन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मिली थी। वहां भी सर्च अभियान चल रहा है। इसके साथ पंजाब में भी पुलिस ने अमृतपाल और उसके साथी पपलप्रीत सिंह की तलाश में अभियान चलाया।

TOP 10 News Today 5 April 2023

 

मोदी सरकार की नौवीं वर्षगांठ…जश्न की तैयारी जोरो पर

अगले महीने नौवें वर्ष में प्रवेश करने जा रही मोदी सरकार इस जश्न को मनाने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार कर रही है। अगले साल आम चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की गई अपनी योजनाओं के दीर्घकालिक परिणामों के बारे में लोगों को बताने के लिए प्रचार-प्रसार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

PM की निगरानी में मुस्लिम नेताओं की नई टीम तैयार कर रही BJP

एएमयू के वीसी प्रो तारिक मंसूर को यूपी विधान परिषद सदस्य के रूप में मनोनीत करने के फैसले की बड़ी चर्चा है। दरअसल, भाजपा मुसलमानों के पिछड़े वर्ग में पैठ बनाने और बौद्धिक वर्ग में पार्टी के खिलाफ बनी धारणा तोड़ने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।

हाईकोर्ट ने की टिप्पणी, महज इसलिए दुष्कर्म का आरोप नहीं लगाया जा सकता कि संबंध शादी तक नहीं पहुंचा,

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि दो वयस्कों के बीच संबंध में खटास पैदा हो जाने या शादी में परिणत न होने मात्र से से उनमें से एक बाद में दुष्कर्म का आरोप नहीं लगा सकता।न्यायमूर्ति भारती डांगरे ने 2016 में उपनगरीय वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक महिला द्वारा उसके खिलाफ दर्ज कराए गए दुष्कर्म के एक मामले से एक व्यक्ति को बरी करते हुए 29 मार्च को फैसला सुनाया था।

कोस्टा रिका और पनामा में भूकंप के तेज झटके

मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका और पनामा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, कोस्टा रिका की राजधानी सैन जोस में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। जिसका केंद्र 31 किमी की गहराई में था। फिलहाल भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

 

अंदर ही अंदर खोखले हुए हिमालयी ग्लेशियर, बने झील…चिंता जनक विषय

अंदर ही अंदर बर्फ के पिघलने से हिमालयी ग्लेशियर झीलों में तब्दील हो चुके हैं, जबकि ऊपर बर्फ की पतली चादर बची है। सैटेलाइट इसका पता नहीं लगा सके कि ग्लेशियर नीचे से खोखले हो चुके हैं। इसकी वजह से अब तक यही माना जाता रहा कि ये अक्षुण्ण बचे हैं। सैटेलाइट डाटा से सतह पर मौजूद बर्फ को मापा सकता, सतह के नीचे कितनी बर्फ और पानी है इसका अंदाजा नहीं लगता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU