TOP 10 News Today 29 May 2023 : आज नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-1 का होगा प्रक्षेपण, असम के लिए पहली वंदे भारत को आज हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आज और कल बारिश के आसार…समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 29 May 2023 : आज नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-1 का होगा प्रक्षेपण, असम के लिए पहली वंदे भारत को आज हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आज और कल बारिश के आसार...समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 29 May 2023 : आज नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-1 का होगा प्रक्षेपण, असम के लिए पहली वंदे भारत को आज हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आज और कल बारिश के आसार…समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे

आज नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-1 का होगा प्रक्षेपण
TOP 10 News Today 29 May 2023 : ‘नाविक’ से लैस होकर जवान और सशक्त व घातक होंगे। अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान से नेविगेशन सैटेलाइट ‘नाविक’ एनवीएस-1 को सोमवार को सुबह 10:42 बजे  प्रक्षेपित करेगा। यह सैटेलाइट खासकर सशस्त्र बलों को मजबूत करने और नौवहन सेवाओं की निगरानी के लिए बनाया गया है।

https://youtu.be/gKyPIYvEwCo

असम के लिए पहली वंदे भारत को आज हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री
TOP 10 News Today 29 May 2023 : देश के अलग हिस्सों में शुरू होने के बाद पूर्वोत्तर राज्य असम को भी सोमवार को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल जाएगी। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के लोगों के लिए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आज और कल बारिश के आसार
हिमाचल, उत्तराखंड के साथ ही पूरे दिल्ली-एनसीआर के इलाके में सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। खास तौर पर हिमाचल में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई को हिमाचल में निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Rashifal Today 29 May 2023 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…पढ़िए दैनिक राशिफल

आज मणिपुर पहुंचेंगे शाह, हिंसा प्रभावित क्षेत्र का करेंगे दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेंगे। गृहमंत्री जातीय संघर्षों का समाधान खोजने के लिए तीन दिनों तक राज्य में रहेंगे। इससे पहले अमित शाह ने मणिपुर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और वादा किया कि समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बजरंग पूनिया की पुलिस से छिना झपटी
दिल्ली पुलिस ने पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के साथ-साथ आयोजकों और उनके समर्थकों के खिलाफ दंगा करने तथा सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में रविवार को एफआईआर दर्ज की है।

आज बिगड़ेगा मौसम, 6 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है। जबकि, मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश और गर्जना हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राहुल गांधी आज अमेरिका दौरे पर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रविवार को नया पासपोर्ट मिल गया। स्थानीय अदालत के अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किए जाने के दो दिन बाद गांधी को सामान्य पासपोर्ट जारी किया है, जो तीन साल तक वैध रहेगा। राहुल आज अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

पॉलिथीन मुक्त जम्मू के लिए रैली आज
पॉलिथीन मुक्त जम्मू के लिए सोमवार को परेड मैदान से रैली निकाली जाएगी। पदयात्रा की शक्ल में यह रैली हरि सिंह पार्क पहुंचकर समाप्त होगी। अमर उजाला तथा जम्मू नगर निगम की ओर से यह अभियान 24 अप्रैल को शुरू किया गया था। अब तक 20 हजार से अधिक छात्र इस अभियान का हिस्सा बन चुके हैं।

अहमदाबाद में दर्शकों को मिली निराशा, बारिश के कारण नहीं हो सका फाइनल
ipl के 16वें सीजन का फाइनल चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को बारिश के कारण नहीं हो सका। अब चैंपियन का फैसला सोमवार को रिजर्व डे पर होगा। रविवार को लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। बारिश ने स्टेडियम को तालाब में तब्दील कर दिया।

रेसेप तैयप एर्दोगन ने जीता राष्ट्रपति चुनाव
तुर्किये में निवर्तमान राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन फिर से राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। रविवार को चुनाव के दूसरे दौर में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कमाल कलचदारलू को करीब चार फीसदी मतों के अंतर से हरा दिया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU