TOP 10 News Today 25 May 2023 : भारतीयों का सम्मान विदेशों में मिला…पीएम मोदी, उत्तराखंड बोर्ड आज सुबह 11 बजे घोषित करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला, आज बारिश की संभावना….समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 25 May 2023 : भारतीयों का सम्मान विदेशों में मिला...पीएम मोदी, उत्तराखंड बोर्ड आज सुबह 11 बजे घोषित करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला, आज बारिश की संभावना....समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 25 May 2023 : भारतीयों का सम्मान विदेशों में मिला…पीएम मोदी, उत्तराखंड बोर्ड आज सुबह 11 बजे घोषित करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला, आज बारिश की संभावना….समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

भारत पहुंचने पर PM मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर लोगों को किया संबोधित
TOP 10 News Today 25 May 2023 : तीन देशों की यात्रा के समापन के बाद गुरुवार तड़के दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पालम हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने उनका स्वागत करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज यहां जो लोग उपस्थित हैं वो मोदी जी को प्यार करने वाले लोग नहीं हैं, ये मां भारती को प्यार करने वाले लोग हैं। ये हिंदुस्तान को प्यार करने वाले लोग हैं। हिंदुस्तान का नाम रोशन होता है तो 140 करोड़ देशवासियों का जज्बा नई ऊंचाइयों को छूता है।

https://jandhara24.com/news/160375/post-office-recruitment-2023-direct-recruitment-in-post-office-without-exam-see-full-details/

आज PM मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी
TOP 10 News Today 25 May 2023 : देहरादून से दिल्ली के बीच चलने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन नियमित रूप से 28 मई से देहरादून और दिल्ली के बीच चलाई जानी है।

Uttarakhand : आज सुबह 11 बजे घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट बृहस्पतिवार को जारी होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी बोर्ड सभागार में सुबह 11 बजे परीक्षाफल जारी करेंगी। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एकसाथ घोषित होगा।

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला, आज बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान समेत उत्तर और पश्चिम भाारत के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया है। आंधी के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात से पारे में गिरावट आई और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली तो कई जगह कुछ दुखद घटनाएं भी हुईं। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Rashifal Today 25 May 2023 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज गुरुवार का दिन…पढ़िए दैनिक राशिफल

हैदराबाद में हुआ श्रद्धा वाल्कर जैसा हत्याकांड, पत्थर काटने वाली मशीन से किए शव के टुकड़े
दिल्ली में हुए श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड जैसी ही एक घटना हैदराबाद में सामने आई है। पुलिस ने बुधवार को एक महिला की हत्या के आरोप में उसके लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बी चंद्रमोहन (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि चंद्रमोहन ने अनुराधा रेड्डी (55) की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और बाद में शव को कई टुकड़ों में काट कर ठिकाने लगाने का प्रयास किया।

यूएस राष्ट्रपति चुनाव: फ्लोरिडा गवर्नर रॉन डेसैंटिस ने पेश की दावेदारी
फ्लोरिडा रिपब्लिकन गवर्नर रॉन डेसैंटिस आधिकारिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हो गए है। 2024 में होने वाले चुनाव के लिए गवर्नर रॉन ने अमेरिका में संघीय चुनाव अधिकारियों के पास कागजी प्रक्रिया पूरी की।

TOP 10 News Today 25 May 2023 :

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कही यह बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को पहली बार राजकीय यात्रा पर अमेरिका जाएंगे। उनकी इस यात्रा को लेकर अमेरिका काफी उत्साहित है। अमेरिका में 22 जून को पीएम मोदी के लिए एक राजकीय रात्रिभोज भी रखा गया है। अमेरिका ने कहा है कि भारत के साथ उसकी साझेदारी उसके सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है और देश महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर भारत के साथ मिलकर काम करता है।

विनेश, बजरंग और साक्षी के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए याचिका दाखिल
जंतर-मंतर पर अपनी मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे पहलवानों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के लिए बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे पहलवान धरने पर बैठे हैं। इस मामले में गुरुवार को सुनवाई होने की संभावना है।

यमुना पर बनी समिति में LG को नामित करने के खिलाफ दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट में
केंद्र और आम आदमी पार्टी सरकार में जारी विवाद के बीच दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना को यमुना पर बनी उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) का अध्यक्ष नियुक्त करने के एनजीटी के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 16% घटा, एक दशक में पहली बार गिरावट
देश में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 2022-23 में 16.3 फीसदी घटकर 71 अरब डॉलर रह गया। यह एक दशक में पहली बार है, जब किसी वित्त वर्ष में एफडीआई प्रवाह घटा है। इससे पहले 2012-13 में कुल एफडीआई में गिरावट आई थी। उस समय यह 26 फीसदी कम होकर 34.29 अरब डॉलर रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU