TOP 10 News Today 11 April 2023 : अमेरिका के लुइसविले शहर में अंधाधुंध गोलीबारी, 4 की मौत, 9 घायल, 2027-28 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत, संसद सदस्यता जाने के बाद आज पहली बार वायनाड जाएंगे राहुल गांधी…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 11 April 2023 : अमेरिका के लुइसविले शहर में अंधाधुंध गोलीबारी, 4 की मौत, 9 घायल, 2027-28 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत, संसद सदस्यता जाने के बाद आज पहली बार वायनाड जाएंगे राहुल गांधी...समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

संसद सदस्यता जाने के बाद आज पहली बार वायनाड जाएंगे राहुल गांधी
TOP 10 News Today 11 April 2023 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता खोने के बाद पहली बार आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एक रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल वायनाड सीट से ही जीतकर संसद पहुंचे थे। अब जब मानहानि मामले में उनकी संसद सदस्यता जा चुकी है तो वायनाड सीट पर जल्द उपचुनाव कराए जा सकते हैं।

https://jandhara24.com/news/152279/social-media-earning/

आज ED के सामने पेश हो सकते हैं तेजस्वी, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में होगी पूछताछ
TOP 10 News Today 11 April 2023 : रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए के तहत आपराधिक धारा में एक नया मामला दर्ज किया है। इसी मामले में एजेंसी तेजस्वी के बयान दर्ज कर सकती है।

TOP 10 News Today 11 April 2023 : अमेरिका के लुइसविले शहर में अंधाधुंध गोलीबारी, 4 की मौत, 9 घायल, 2027-28 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत, संसद सदस्यता जाने के बाद आज पहली बार वायनाड जाएंगे राहुल गांधी…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

सीतारमण ने देश की नकारात्मक पश्चिमी ‘धारणा’ का किया खंडन
अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में स्थित अमेरिकी थिंक टैंक पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स (पीआईआईई) में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार (स्थानीय समय) को भारत की नकारात्मक पश्चिमी ‘धारणा’ का करारा जवाब दिया। यहां वह भारतीय अर्थव्यवस्था के लचीलेपन और विकास पर चर्चा कर रही थीं।

आप’ को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। इसके अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है। इसके साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) का भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है। चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है।

गहलोत सरकार के खिलाफ पायलट के अनशन पर कांग्रेस सख्त
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के अनशन को लेकर कांग्रेस सख्त नजर आ रही है। कांग्रेस ने कहा है कि अपनी ही सरकार के विरोध में सचिन पायलट का एक दिन का अनशन पार्टी विरोधी गतिविधि माना जाएगा। बता दें, पायलट ने एक बार फिर बगावती तेवर दिखाते हुए अपनी ही पार्टी की गहलोत सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल यानी आज जयपुर के शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करने की घोषणा की है।

TOP 10 News Today 11 April 2023 :

नितिन गडकरी आज पीरा कुन्फर चंद्रकोट सुरंग का करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय सड़क, परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी फोर लेन परियोजना के चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को रामबन जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान हाईवे के उधमपुर-रामबन खंड पर चार लेन परियोजना की 924 मीटर लंबी ट्यूब (टी1), पीरा कुन्फर सुरंग का उद्घाटन भी करेंगे।

2027-28 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को फ्रांस में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।गोयल ने कहा, अभी हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। 2027-28 तक हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। भारत आज 3.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है और 2047 तक 30-35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जब हम आजादी के 100 साल का जश्न मनाएंगे।

TOP 10 News Today 11 April 2023 : अमेरिका के लुइसविले शहर में अंधाधुंध गोलीबारी, 4 की मौत, 9 घायल, 2027-28 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत, संसद सदस्यता जाने के बाद आज पहली बार वायनाड जाएंगे राहुल गांधी...समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे
TOP 10 News Today 11 April 2023 : अमेरिका के लुइसविले शहर में अंधाधुंध गोलीबारी, 4 की मौत, 9 घायल, 2027-28 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत, संसद सदस्यता जाने के बाद आज पहली बार वायनाड जाएंगे राहुल गांधी…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

अब्दुल्ला आजम की याचिका पर हाईकोर्ट आज फैसला
रामपुर जिले की स्वार सीट पर उपचुनाव होगा या नहीं, इस बात का फैसला मंगलवार को हो जाने की संभावना है। दरअसल अब्दुल्ला आजम की याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट अपना फैसला सुना सकती है अब्दुल्ला ने मुरादाबाद की कोर्ट की ओर से उनको दो साल सजा सुनाए जाने के फैसले को चुनौती दी है। अब्दुल्ला का तर्क है कि जिस घटना में उनको सजा सुनाई गई है उस वक्त वो नाबालिग थे।

अमेरिका के लुइसविले शहर में अंधाधुंध गोलीबारी, 4 की मौत, 9 घायल
अमेरिका में एक बार फिर अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है। केंटकी प्रांत के सबसे बड़े शहर लुइसविले के एक बैंक में स्थानीय समय के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर चार लोगों की हत्या कर दी। हमले में नौ लोग घायल भी हुए हैं।

 ट्रेन में यात्री ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में एक यात्री ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU