TOP 10 News Today 1 May 2023 : केजरीवाल के निवास पर भाजपा का धरना आज, देशद्रोह कानून के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश से गिरा तापमान, मुंबई ने रोहित को दिया जन्मदिन का तोहफा, समेत 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 1 May 2023 : केजरीवाल के निवास पर भाजपा का धरना आज, देशद्रोह कानून के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश से गिरा तापमान, मुंबई ने रोहित को दिया जन्मदिन का तोहफा, समेत 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 1 May 2023 : केजरीवाल के निवास पर भाजपा का धरना आज, देशद्रोह कानून के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश से गिरा तापमान, मुंबई ने रोहित को दिया जन्मदिन का तोहफा, समेत 10 बड़ी खबरे

केजरीवाल विवास पर भाजपा का बेमियादी धरना आज से
TOP 10 News Today 1 May 2023 : मुख्यमंत्री निवास के सौंदर्यीकरण मामले को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से दिल्ली सरकार की घेराबंदी करने की नीति तैयार की है। प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री निवास के करीब अनिश्चितकालीन धरना देगी। इस धरना कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा करेंगे। सोमवार को चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन धरने पर बैठेंगे।

https://jandhara24.com/news/156284/pregnant-wife-attacked-2-other-villagers-with-sword-she-is-mentally-ill/

देशद्रोह कानून के खिलाफ याचिकाओं पर आज सुनवाई
TOP 10 News Today 1 May 2023 : देशद्रोह कानून पर रोक लगाने के करीबन एक साल बाद सुप्रीम कोर्ट औपनिवेशिक युग के इस दंडात्मक कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा।

कर्नाटक चुनाव: आज जारी हो सकता है BJP का घोषणा पत्र
कर्नाटक में चुनावी समर अपने चरम पर है। सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। पीएम मोदी सहित कई अन्य केंद्रिय मंत्रियों, भाजपा के स्टार नेता पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार में लगे हैं।  इस बीच, कहा जा रहा है कि भाजपा कर्नाटक विधानसभा के लिए सोमवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

आज 2 राज्य के स्थापना दिवस पर 30 राजभवनों में होगा आयोजन
अब देश के सभी राज्य एक एक-दूसरे का स्थापना दिवस मनाएंगे। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके तहत, सभी राज्य अब ना केवल अपना स्थापना दिवस मनाएंगे बल्कि अन्य राज्यों का भी स्थापना दिवस भी मनाएंगे। सरकार ने यह निर्णय ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा देने के लिए लिया है। इसके तहत अब से देश में सभी राजभवनों में सभी राज्यों के स्थापना दिवस मनाए जाएंगे।

पंजाब में आज से बिजली महंगी, प्रति यूनिट 50 पैसे बढ़े दाम
पंजाब में आज से उद्योगों की बिजली महंगी हो जाएगी। सरकार के आदेश पर पावरकॉम ने औद्योगिक इकाइयों की प्रति यूनिट रेट में 50 पैसे का इजाफा किया है। इंडस्ट्री को सब्सिडी पर पहले पांच रुपये प्रति यूनिट अदा करने पड़ते थे। अब 5.50 रुपये अदा करने करने पड़ेंगे।

Chhattisgarh Weather Today 1 May : सुबह से कई स्थानों में तेज हवा आंधी के साथ बूंदा-बांदी जारी

दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश से गिरा तापमान, अब तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में रविवार को बारिश से तापमान गिर गया। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के अधिकतर हिस्सों में अगले तीन से पांच दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की।

TOP 10 News Today 1 May 2023

 वाहन निर्माण कंपनी में लगी आग
दमन के हथियावल इलाके में एक वाहन निर्माण कंपनी रावलवासिया यार्न डाइंग प्राइवेट लिमिटेड में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुंबई ने रोहित को दिया जन्मदिन का तोहफा
आईपीएल के 1000वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हराकर इस सीजन अपनी चौथी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर आ गई है।

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम : कपाट खुलने के बाद बारिश-बर्फबारी से बढ़ी परेशानी
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से हर रोज बारिश व बर्फबारी से तीर्थयात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। लगातार खराब मौसम के चलते व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय बदरीनाथ में डटे हैं।

छात्रवृत्ति घोटाले में ias और pcs अफसरों की संलिप्तता के मिले सुराग
छात्रवृत्ति घोटाले में अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण और दिव्यांग सशक्तिकरण के अधिकारियों की संलिप्तता के पुख्ता प्रमाण प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मिले हैं। इनमें से कई आईएएस और पीसीएस अफसर भी हैं, जिनको छात्रवृत्ति घोटाले की रकम का हिस्सा पहुंचाया जा रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU