TOP 10 News Today 1 Jun 2023 : PM मोदी और प्रचंड के बीच आज होगी वार्ता, अदाणी समूह फिर मुश्किल में, पूर्वी दिल्ली में लूटपाट के बाद मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाले 2 कानूनों को असंवैधानिक करार….समेत देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 1 Jun 2023 : PM मोदी और प्रचंड के बीच आज होगी वार्ता, अदाणी समूह फिर मुश्किल में, पूर्वी दिल्ली में लूटपाट के बाद मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाले 2 कानूनों को असंवैधानिक करार....समेत देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 1 Jun 2023 : PM मोदी और प्रचंड के बीच आज होगी वार्ता, अदाणी समूह फिर मुश्किल में, पूर्वी दिल्ली में लूटपाट के बाद मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाले 2 कानूनों को असंवैधानिक करार….समेत देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे

पीएम मोदी-प्रचंड के बीच आज होगी वार्ता, दोनों देशों के बीच कई समझौते पर हस्ताक्षर की संभावना
TOP 10 News Today 1 Jun 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ के बीच गुरुवार को होने वाली बातचीत ऊर्जा, संपर्क और व्यापार के क्षेत्रों में भारत-नेपाल सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी। भारत की चार दिवसीय यात्रा पर बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटे बाद प्रचंड ने नेपाली दूतावास में एक कार्यक्रम में कहा कि दोनों पक्ष समग्र संबंधों का विस्तार करने के इच्छुक हैं। उन्होंने संकेत दिया कि पीएम मोदी से बातचीत के बाद कई समझौते होने की संभावना है।

TOP 10 News Today 1 Jun 2023 : PM मोदी और प्रचंड के बीच आज होगी वार्ता, अदाणी समूह फिर मुश्किल में, पूर्वी दिल्ली में लूटपाट के बाद मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाले 2 कानूनों को असंवैधानिक करार....समेत देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे
TOP 10 News Today 1 Jun 2023 : PM मोदी और प्रचंड के बीच आज होगी वार्ता, अदाणी समूह फिर मुश्किल में, पूर्वी दिल्ली में लूटपाट के बाद मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाले 2 कानूनों को असंवैधानिक करार….समेत देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे

https://jandhara24.com/news/161137/karthik-aryaan-vs-ayushmann-khurrana/

पहलवान बनाम बृजभूषण 
TOP 10 News Today 1 Jun 2023 : भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का आंदोलन पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में केंद्रित होने की संभावना से भाजपा सतर्क हो गई है। पहलवानों के समर्थन में बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के सौरम में 12 साल बाद सर्वखाप पंचायत बुलाई गई है। इसे लेकर क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को आगाह किया है।

ओक्लाहोमा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाले दो कानूनों को असंवैधानिक करार दिया
अमेरिकी राज्य ओक्लाहोमा के हाईकोर्ट ने पिछले साल लाए गए गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाले दो कानूनों असंवैधानिक करार दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट के इस फैसले का हालांकि 1910 के कानून पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, जो अभी भी राज्य में गर्भपात पर प्रतिबंध लगाता है। अदालत में जिन कानूनों को असंवैधानिक करार दिया है, वे नागरिक कानून थे और ये निजी नागरिक मुकदमों पर निर्भर थे।

Grand celebration of National Ramayana Festival : राम मय होगा रायगढ़ ,राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन

जयशंकर आज से दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के दौरे पर
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया की आधिकारिक यात्रा पर रवानान होंगे। जयशंकर एक जून से छह जून तक विदेश दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, विदेश मंत्री केपटाउन में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए एक जून से तीन जून तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे।

यौन शोषण का आरोपी परमार उज्जैन से गिरफ्तार
महाराणा प्रताप सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यवर्धन परमार को बुधवार को महाकाल मंदिर से पकड़ा गया। उसे बृहस्पतिवार को दिल्ली में कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री का कोर्ट में बयान होने के बाद प्राथमिकी में दुष्कर्म की धारा जोड़ दी है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अभिनेत्री के आरोपों से इन्कार किया। इससे पहले, एफआईआर दर्ज होने के बाद यूपी सरकार ने यूपी भवन में तैनात तीन अफसरों दिनेश कारुष, राकेश चौधरी और पारस को निलंबित कर दिया था।

पूर्वी दिल्ली में लूटपाट के बाद मां-बेटी की गला रेतकर हत्या
शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में बुधवार रात लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को घटना का पता चला। मृतका की शिनाख्त राजरानी और इनकी बेटी गिन्नी करार के रूप में हुई है। दोनों के शव घर की लॉबी में खून से लथपथ हालत में बरामद हुए।

सीएम गहलोत की बड़ी घोषणा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य होगा। इससे प्रदेश के लाखों लोगों को फायदा होगा।

चीन की 4.5 फीसदी वृद्धि से आगे निकली भारतीय अर्थव्यवस्था
यूरोप और पश्चिमी देशों में मंदी के बावजूद भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए आकर्षक स्थान बनकर उभरा है। साथ ही, भारत ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। पहली तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था में जहां 4.5  फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.1 फीसदी रही।

भारत में चीनी पत्रकारों के साथ अनुचित और भेदभावपूर्ण व्यवहार
चीनी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि चीनी पत्रकारों को भारत में अनुचित और भेदभावपूर्ण व्यवहार का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद चीन पारस्परिक सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों के तहत भारत के साथ संचार बनाए रखने के लिए तैयार है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की।

अदाणी समूह फिर मुश्किल में
अदाणी समूह पर फिर सवालिया निशान हैं। ऑडिटर डेलॉय ने अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के खातों पर तीन सौदों को लेकर सवाल खड़ा किया है। इसमें ठेकेदारों से वसूली जाने वाली राशि शामिल है जिसका जिक्र हिंडनबर्ग रिपोर्ट में भी किया गया है। डेलॉय हासकिन्स एंड सेल्स ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिट के बारे में अपनी रिपोर्ट में समूह की तीन कंपनियों के साथ सौदे की पहचान की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU