Lord Pashupatinath – श्रावण के आखिरी सोमवार 28 को निकलेगी भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी

Lord Pashupatinath

तीन ग्रुप शामिल होंगे जो विभिन्न नृत्य कर शाही सवारी की शोभा बढ़ाएंगे

मंदसौर। श्रावण माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर 28 अगस्त को भगवान श्री पशुपतिनाथजी की शाही सवारी निकलेगी। शाही सवारी को लेकर शाही तैयारियां चल रही हैं। शाही सवारी में युवतियों एवं महिलाओं के तीन ग्रुप शामिल होंगे जो विभिन्न नृत्य कर शाही सवारी की शोभा बढ़ाएंगे। युवतियों एवं महिलाओं द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर परिक्षेत्र में एक माह से नृत्य की तैयारियां की जा रही है। शाही सवारी के आयोजन को लेकर भक्तों में अपार उत्साह है। हर साल शाही सवारी में एक लाख से अधिक भक्त शामिल होते है।
श्रावण माह के अंतिम सोमवार 28 अगस्त को शाही सवारी निकलेगी। शाही सवारी के आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही है। शाही सवारी में युवतियों एवं महिलाओं के तीन ग्रुप शामिल होंगे। युवतियों व महिलाओं द्वारा शाही सवारी में हरियाणवी नृत्य, भोलेनाथ की डमरू पार्टी एवं कलश दल शामिल है। महिलाओं व युवतियों के तीनों ग्रुप भगवान श्री पशुपतिनाथजी की शाही रथ के आगे-आगे नृत्य करते हुए चलेंगे।

शाही सवारी की भव्य तैयारियां

एक माह से नृत्य का अभ्यास मंदिर परिक्षेत्र में चल रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ युवतियों में भोलेनाथजी की भक्ति का अपार उत्साह है। नृत्य के अभ्यास में प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवतियां एवं महिलाएं पहुंच रही है। प्रात:कालीन आरती मंडल के प्रवक्ता उमेश परमार ने बताया की शाही सवारी की भव्य तैयारियां चल रही है। शाही सवारी में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होंगे। शाही सवारी के एक दिन पहले 27 अगस्त को भव्य वाहन रैली नगर में निकलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU