0 किसी भी पार्टी में होंगी शामिल
हैदराबाद। Telangana की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजभवन ने सोमवार को यह जानकारी दी। सौंदरराजन पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पद भी संभाल रही थीं। उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेज दिया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘तेलंगाना की माननीय राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन ने तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है।’ विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि इस्तीफा भारत की माननीय राष्ट्रपति को भेज दिया गया है।
सौंदरराजन का इस्तीफा इन खबरों के बीच हुआ है कि वह तमिलनाडु से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने दक्षिण तमिलनाडु की थूथुकुडी सीट से 2019 का संसदीय चुनाव लड़ा था, लेकिन वह डीएमके की कनीमोझी से हार गई थीं। सूत्रों के अनुसार, सुंदरराजन के आगामी लोकसभा चुनाव तमिलनाडु के मध्य चेन्नई या पुड्डुचेरी से लड़ने की संभावना है। वह भाजपा उम्मीदवार के रूप में ताल ठोंक सकती हैं। मालूम हो कि डॉ. सुंदरराजन का इस्तीफा 15 मार्च को तेलंगाना में अपने तीन दिवसीय चुनाव अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजभवन में रुकने के तुरंत बाद आया है।
शक्ति के विनाश का बिगूल फूंकने का आरोप
पीएम मोदी ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर मुंबई की रैली से शक्ति के विनाश का बिगूल फूंकने का आरोप लगाया। उन्होंने सोमवार को कहा कि उनके लिए हर मां-बेटी शक्ति का स्वरूप है और वह उनके लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में लड़ाई शक्ति के विनाशकों और शक्ति के उपासकों के बीच है। 4 जून को स्पष्ट हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश करने वाला है और किसे शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में मेगा रैली आयोजित की गई। उन्होंने कहा था, ‘मुंबई से आज हिंदुस्तान की आवाज निकली है- देश को बांटने का मंसूबा रखने वाली शक्ति, इंडिया की शक्ति को कभी नहीं हरा सकती।’