Solar Eclipse Astronomical Phenomenon  सूर्यग्रहण पर विशेष : आज सोमवती अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग है

Solar Eclipse Astronomical Phenomenon

Solar Eclipse Astronomical Phenomenon 

50 वर्षों बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

 

Solar Eclipse Astronomical Phenomenon सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तो वहीं चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को पड़ता हैं

 

Solar Eclipse Astronomical Phenomenon सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना हैं। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। सूर्य ग्रहण वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों वजहों से महत्वपूर्ण माना जाता है।

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान, दान तथा अन्य धार्मिक कार्य किये जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से पूर्वजों के पूजन का विधान है।

साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण आज 8 अप्रैल को लगेगा। यह ग्रहण रात 09:12 मिनट से मध्य रात्रि 02:22 मिनट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 25 मिनट तक रहेगी। आज 8 अप्रैल को लगने वाला यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण यानी कि खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा।

वहीं आपको बता दें कि आज लगने वाला यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर,अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण पश्चिम यूरोप, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव आदि जगहों पर दिखाई देगा।

Surguja Police Breaking सरगुजा पुलिस की छात्रों से अपील : पास कराने या नंबर बढ़वाने के नाम पर फर्जी तरीके से साइबर ठगी का नया तरीका से परीक्षार्थी रहे सावधान, देखिये VIDEO

 

भारत में दिखाई ना देने की वजह से ना तो इसका धार्मिक महत्व होगा और न ही इसका सूतक काल माना जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU