Seoni latest news भाजपा सरकार शासन नहीं व्यापार करती है : दिग्विजय सिंह

Seoni latest news

Seoni latest news भाजपा सरकार शासन नहीं व्यापार करती है : दिग्विजय सिंह

Seoni latest news सिवनी । भाजपा सरकार शासन नहीं करती है, व्यवसाय करती है और वह भी र्पाटनरशिप में। मुख्यमंत्री, मंत्रीजी, सरकार के अधिकारी, भाजपा के बिचौलिया, भाजपा के विधायक, और नेता हर चीज में कमीशन बाजी करते हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गत दिवस प्रेस वार्ता में कही।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि व्यापमं के प्रकरण में जिन्होंने पैसा दिया वो गिरफ्तार हुए और जिन्होंने पैसा लिया उनकी जांच पूरी नहीं हो पाई। आनलाइन परीक्षा में भ्रष्टाचार सब जगह हुआ है। कई बार पेपर आउट हुए, कई बार लोगों से फीस वसूली गई, लेकिन परीक्षा नहीं हुई, नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाए। कांग्रेस पार्टी के राज में बेरोजगारों से कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU