Sarva Hindu Sanatan Sangathan : सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने योगेश तिवारी, जगतगुरु रामभद्राचार्य ने किया नियुक्त

Sarva Hindu Sanatan Sangathan :

Sarva Hindu Sanatan Sangathan : संगठन के विस्तार के लिए पूरे देश में चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

 

Sarva Hindu Sanatan Sangathan :  14 से 23 फरवरी तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे जगतगुरु रामभद्राचार्य

 

Sarva Hindu Sanatan Sangathan :  बेमेतरा !   सर्व हिन्दू सनातन संगठन के संयोजक, तुलसी पीठाधीशवर जगतगुरु रामानन्दाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य महराज ने देश में सर्व हिंदू समाज को एक साथ संगठित करने के उद्देश्य से सर्व हिन्दू सनातन संगठन की स्थापना की है। पूरे देश में इस संगठन का विस्तार करने के उद्देश्य से सर्व हिन्दू संनातन संगठन के संगठन प्रभारी के पद पर डाक्टर अशोक हरिवंश चतुर्वेदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर योगेश तिवारी को नियुक्ति किया है। आगे संगठन में जल्द ही पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें लाखों सदस्य बनाकर देश में हिंदुओ का एक एक विशाल संगठन तैयार करने का स्वामी जी ने आदेश दिया है।

 

Sarva Hindu Sanatan Sangathan :   हिंदू धर्म जागरण यात्रा निकाली जाएगी

 

फ़रवरी माह में संगठन प्रभारी डॉक्टर अशोक हरिवंश चतुर्वेदी और योगेश तिवारी  के नेतृत्व में पूरे देश में सर्व हिन्दू सनातन समाज को संगठित करने के उद्देश्य से एक हिन्दू धर्म जागरण यात्रा निकाली जाएगी।जिसका उद्देश्य से देश में हिन्दू समाज को संगठित करना और हिन्दू सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना होगा। हिन्दूओ को बहला फुसलाकर कर दूसरे धर्मों में शामिल किया गया है, उन्हें वापस हिंदू धर्म में घर वापसी कराना, हिंदू धर्म की महिलाओं को बहला फुसला कर शोषण के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।

 

Sarva Hindu Sanatan Sangathan :   जगतगुरु प्रदेश में क्षेत्रीय कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

 

14 फरवरी को जगतगुरु रामानन्दाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। उसी दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। भिलाई 15 फरवरी से 23 फरवरी तक राम कथा का आयोजन किया गया है। उसमें शामिल होंगे!इस संगठन का अनेक क्षेत्रीय कार्यालय विभिन्न राज्यो में खोला जाएगा। इस संबंध में सात जनवरी को अहमदाबाद में जगतगुरु से मुलाक़ात की गई। जिसमें डॉक्टर अशोक हरिवंश चतुर्वेदी श्री राम कथा वाचक, योगेश तिवारी देवजीभाई पटेल और नीलेश पाठक मनीष गौर मौजूद थे।

 

Sarva Hindu Sanatan Sangathan :   राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज रायपुर आगमन, समर्थक करेंगे स्वागत

 

Ambikapur Breaking : कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, विष्णुदेव साय और  डिप्टी सीएम अरुण साव, देखिये कार्यक्रम की लिस्ट

योगेश तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को शाम सात बजे अहमदाबाद बाम्बे फ़्लाइट से रायपुर पहुंचे। हिन्दू सनातन समर्थकों के द्वारा योगेश तिवारी के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। इसकी जानकारी सर्व हिन्दू सनातन संगठन की छत्तीसगढ़ कार्यालय प्रभारी रवि गड़पाले जी ने दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU