Saraipali Politics भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए लोग ही कर रहे भाजपा प्रवेश : चातुरी नंद

Saraipali Politics

Saraipali Politics भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए लोग ही कर रहे भाजपा प्रवेश : चातुरी नंद

 

Saraipali Politics सरायपाली : क्षेत्र में कांग्रेसियों के लगातार पार्टी छोड़ने और भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर जवाब देते हुए क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने कहा कि कुछ दिनों में जिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ कर भाजपा ज्वाइन की है उनमें से ज्यादातर लोग पूर्व में भाजपा के ही कार्यकर्ता रह चुके है और वे लोग वापसी करते हुए भाजपा में शामिल हो रहे है।

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि 5 साल सत्ता की मलाई खाने के बाद भाजपा से कांग्रेस प्रवेश करने वाले लोग अब फिर से भाजपा में वापसी कर रहे है। ये कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश नहीं बल्कि भाजपाईयों का वापसी कार्यक्रम है।

Saraipali Politics  उन्होंने कहा कि देश में नफरत फ़ैलाने वाली पार्टी के विरोध में सरायपाली अंचल खड़ा है जो विधानसभा चुनाव में मुझे ऐतिहासिक जीत दिलाकर साबित कर दिया है। क्षेत्र के जनता और कार्यकर्ता इस बार महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दावेदार ताम्रध्वज साहू को प्रचंड मतों से जिताने एकजुटता के साथ कार्य कर रहे है।

Rajnandgaon latest कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारीयो ने भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे को जीताने का लिया संकल्प 

बता दें कि विगत कुछ दिनों से सरायपाली अंचल समेत क्षेत्रभर में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU