Saraipali Latest News ताम्रध्वज साहू का सरायपाली विधानसभा के 17  गांवों में सघन जनसंपर्क , आमजन से मांगा आशीर्वाद

Saraipali Latest News

 Saraipali Latest News सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को जिताने आम जनों से की अपील

 

 Saraipali Latest News सरायपाली : लोकसभा का चुनाव नजदीक आ चुका है और प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं इसी क्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने सरायपाली विधानसभा के विभिन्न जोन  के ग्राम  कसडोल, नवागांव, सलडीह, भूथिया,मुडपहार,  सेमलिया, सरायपाली,पंधी छोटे,तोरेसिहा, जोगनीपाली, जगलबेडा, सरायपाली,अर्जुडा, खपरीडीह,कुटेला,  किसडी,  कुटेला गांव पहुंच नुक्कड़ सभा के माध्यम से अपने पक्ष में आम जन से आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान क्षेत्र के मंदिरों में मत्था टेक कर दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना किया।

सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को जिताने आम जनों से आशीर्वाद मांगा।

उन्होंने आम जन को पूर्व कांग्रेस सरकार की कार्यों को बताया, साथ ही साथ मोदी सरकार के विफलताओं से अवगत कराते हुए देश को सही दशा और दिशा प्रदान करने फिर से कांग्रेस सरकार बनाने की अपील की।

कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने सम्बोधित करते भाषण की शुरुआत में उन्होंने राष्ट्रीय काग्रेंस मल्लिकार्जुन खरगे,नेता सोनिया गांधी, राहूल गाधी को धन्यवाद दिया कि प्रत्याशी बनाकर इस क्षेत्र की सेवा का अवसर जो दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू लोगों से जनसंपर्क कर आशीर्वाद मांग रहे हैं। श्री साहू ने कहा घोषणा पत्र पर कर रहे वायदे शत- प्रतिशत पूरा करने की गारंटी है। प्रत्याशी ने हाथ जोड़कर लोगों से काग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा है।

कहा यह क्षेत्र बड़ा है इसलिए सबके गांव पहुंचना सबसे मिलना मुश्किल हो जाता है। फिर भी में आप तक पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं अभी काग्रेंस की घोषणा पत्र में प्रमुखता से पांच न्याय जिसमे हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय पर आधारित है। घर की मुखिया महिला को 1 लाख रुपए सलाना, मनरेगा मजदूरी 400 रूपये मिलेगें। केंद्र सरकार के अलग-अलग स्तरों को स्वीकृत लगभग 30 लाख खाली पदों को भरा जाएगा।  भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार को बदलने की जरूरत आ पड़ी है। किसान, युवा, महिलाओं के साथ भाजपा सरकार ने अनदेखी करते हुए सिर्फ झूठ बोलते हुए छलावा ही किया है।

Sakti Latest news मोदी की गारंटी के बदौलत छत्तीसगढ सुरक्षित

 

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, रामदयाल पटेल, आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, छुईपाली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बलराम भोई, सरायपाली  ब्लाक कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, शहर अध्यक्ष आर एन आदित्य, कांग्रेस जिला महामंत्री जयंत चौधरी, पार्षद सुरेश भोई,  इंटक जिलाध्यक्ष संतराम बारीक, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव दीपांजलि बारीक, महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष पूजा तिवारी, महिला नेत्री तिरिथ मानिकपुरी, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष चांदनी मानिकपुरी, इंटक विधानसभा अध्यक्ष प्रभात पटेल, मनोरंजन भोई, तन्मय पंडा, श्रीराम मानिकपुरी, हेतराम पटेल, जनपद सदस्य क्षमानिधि साहू, सरपंच दीपक साहू, शांति साहू, दूधनाथ साहू, घसिया सिदार, पुरुषोत्तम साहू, आरिफ अली पिंकी, मोहसीन मेमन, अरमान हुसैन, नीलांचल, सुनीता पाणिग्रही, जयंत यादव, विभीषण चौहान, दुष्यंत साहू, अनस खान समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU