Saraipali Latest सरायपाली में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन

Saraipali Latest

Saraipali Latest सरायपाली में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन

Saraipali Latest सरायपाली !  अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह प्रकाश चंद्र मांझी विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली के मुख्यआतिथ्य एवं मनहरण लाल साहू संगठन प्रभारी उपजोन रायपुर की अध्यक्षता एवं ललित मेश्राम ट्रस्टी शक्तिपीठ महासमुंद, बोधराम साहू जिला समन्वयक गायत्री परिवार महासमुंद,हीरालाल साहू संगठन प्रभारी जिला समन्वय समिति, वरिष्ठ गायत्री परिजन विश्राम साहू,  एल साहू ,भारत सिंह साहू जिला सचिव भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा,सी एल पूहुप प्राचार्य, किशोर रथ व्याख्याता,अभिमन्यु षडंगी प्राचार्य के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वेद माता गायत्री की पूजा अर्चन कर किया गया।

तत्पश्चात उ.मा. वि.किसड़ी एवं पू. मा.शाला भुथिया के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों एवं विभिन्न विद्यालयों के संस्था प्रमुखों एवं प्रभारी शिक्षकों को मंगल तिलक ,प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, साहित्य सेट भेंट कर सम्मानित किया गया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संदर्भ में जिला सचिव भारत सिंह साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 300 विद्यालयों से 11800 बच्चों ने जिले में भाग लिया।

Saraipali Latest जिसमें सरायपाली ब्लॉक से सर्वाधिक 14 बच्चों को जिला में तथा छात्रा विद्या भोई पू. मा. शाला भुथिया को कक्षा आठवीं में राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अतः उन्हें स्मृति चिन्ह उपहार से सम्मानित किया गया। ब्लॉक में कक्षा पांचवीं से महाविद्यालय तक नौ वर्गों में प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मोमेंटो प्रशस्ति पत्र एवं साहित्य सेट पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।कार्यक्रम में महिला मंडल प्रमुख राजकुमारी साहू द्वारा भारतीय संस्कृति की विशेषता एवं महत्ता को प्रेरक प्रसंग द्वारा प्रस्तुत किया गया।

डॉ. चंद्रिका चौधरी सहायक प्राध्यापक द्वारा आज के परिवेश में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए सभ्यता एवं संस्कृति के अंतर को समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साहू जी ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के अपने 25 वर्षों के लंबे अनुभवों को साझा करते हुए भारतीय संस्कृति ज्ञान के पुनरुत्थान में गायत्री परिवार की भूमिका पर सविस्तार जानकारी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांझी  ने भारतीय संस्कृति को जीवन जीने का आधार स्तंभ बताया उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए परीक्षा संचालन समिति एवं गायत्री परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आने वाले वर्षों में ब्लॉक के सभी विद्यालयों में परीक्षा आयोजित करने हेतु पहल करने की बात कही तथा सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सफलता हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंगला यादव, डॉ. दीपक ठेठवार, विवेक शर्मा, हेमंत चौधरी, वीरालाल सिदार, तरुण सतपथी, नेहरू लाल पटेल, युवराज साहू, दुर्वादल दीप, नीलम ठेठवार, डॉ.मनोहर सराफ, देवराज प्रधान, प्रकाश ठेठवार, धर्मेंद्र नाथ राणा,घनश्याम दीप, माधुरी पटेल,फूल सिंह बरिहा परिव्राजक का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गायत्री परिजन, शिक्षक गण, छात्र-छात्राओं के साथ पालक उपस्थित थे।

Saraipali Latest रिमजी में कविता गुप्ता द्वारा किया गया न्योता भोज का आयोजन

Saraipali Latest कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति कुमार ठेठवार ब्लॉक संयोजक संस्कृति ज्ञान परीक्षा ने किया तथा आभार प्रदर्शन किशोर रथ दक्षिण जोन प्रभारी द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU