Sakti Latest News पैसे लेन देन की विवाद पर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sakti Latest News

Sakti Latest News पैसे लेन देन की विवाद पर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

 

Sakti Latest News सक्ती ! पैसे लेन देन की विवाद पर हत्या करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना जैजैपुर टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई है।

आरोपी – 1 उमेश चन्द्रा पिता स्व. गणेश चन्द्रा उम्र 31 साल साकिन गंजीपारा जैजैपुर, 2 सुरेश चन्द्रा पिता सुकलाल चन्द्रा उम्र 38 साल साकिन अरसिया थाना जैजैपुर 07.02.24 को मृतक श्याम कर्ष पिता तिहारू राम कर्ष उम्र 33 साल निवासी चोरभट्ठी द्वारा आरोपी उमेश चन्द्रा से 1500 रूपये उधारी लिया था। उक्त उधारी रकम को शाम तक वापस लौटा देने को बोला था।

Sakti Latest News आरोपी उमेश चन्द्रा शाम 06 बजे उधारी पैसा लेने अपने साथी सुरेश चन्द्रा निवासी अरसिया को साथ लेकर मृतक श्याम कर्ष के घर गया। श्याम कर्ष घर मे नही मिलने से बस्ती तरफ खोजने गया। रास्ते में वैष्णवी मेडिकल के पास मृतक श्याम कर्ष मिला।

तब आरोपी उमेश चन्द्रा द्वारा उधारी पैसा को मांगने लगा। पैसा नही देने पर उमेश चन्द्रा अपने सहयोगी सुरेश चन्द्रा के साथ मिलकर मृतक श्याम कर्ष को हांथ मुक्का व डण्डा से मारपीट किया मौके पर उपस्थित ग्रामीणों/गवाहों के द्वारा समझाने पर अपने-अपने घर चले गए दिनांक 09.02.2024 को मृतक को आयी चोंट का ईलाज कराने परिजनो द्वारा जिला अस्पताल जाॅजगीर ईलाज कराने ले गये जिला अस्पताल जाॅजगीर से रिफर करने पर रामकृष्ण केयर बिलासपुर मे उसी दिनांक को भर्ती किया गया था।

Sakti Latest News  ईलाज के दौरान मृतक श्याम कर्ष की मृत्यु हो जाने पर सिटी कोतवाली बिलासुपर से सूचना प्राप्त हुआ की श्याम कर्ष ईलाज के दौरान फौत हो गया है।

Lok Sabha Elections खदान प्रभावित आदिवासियों की फ़रियाद का राहुल गांधी ने किया अनसुना

 

सूचना प्राप्त होते हीपुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं अति. पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा त्चरित कार्यवाही करते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने निर्देशित किये जाने पर थाना जैजैपुर टीम द्वारा शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उक्त दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU